

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन
महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर, रायपुर (छत्तीसगढ़) 492006
|| …..सरबत दा भला….. ||

Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और कोलंबिया ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूटशन्स, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12 वीं में अध्ययन सिक्ख – पंजाबी विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन हेतु अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह में दुर्ग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
कार्यशाला में राज्य एवं राज्य के बाहर के प्रतिष्ठित कैरियर कॉऊंसलर विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उनके कैरियर विकल्पों, उच्च शिक्षा संबंधी जानकारी, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा में तनाव एवं लक्ष्य निर्धारण संबंधी मार्ग दर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों व उनके पालकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। संभागीय स्तर की एक दिवसीय कार्यशाला में दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग – भिलाई, राजनांदगाव, कवर्धा, बेमेतरा, डोंगरगढ़ में निवासरत सिक्ख विद्यार्थी शामिल हो सकेगें।
कार्यशाला में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों एवं उनके पालक “छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन” के दुर्ग संभाग के संयोजक सरदार चरऩजीत सिंह बाजवा (मोबाईल नंबर – 94242-09005) एसोसियेशन के चेयरमैन एजुकेशन कमेटी प्रोफेसर (डॉ) बी.एस. छाबड़ा (मोबाईल नंबर – 94252-56592) पीआरओ तेजपाल सिंह हंसपाल (मोबाइल नंबर 9302809125) को निम्न प्रपत्र में जानकारी प्रेषित कर सकते हैं। कार्यशाला की तिथि, समय एवं स्थान के संबंध में पृथक से विद्यार्थियों व पालकों को उनके मोबाईल नंबरों में सूचना प्रेषित की जाएगी।
सिक्ख – पंजाबी विद्यार्थियों के लिए कैरियर कांऊसिलिंग कार्यशाला
विद्यार्थी का पूरा नाम –
पिता का नाम –
निवास का पूरा पता –
संपर्क मोबाईल नंबर –
अध्ययनरत कक्षा –
स्कूल का नाम –
- निवेदक –
सरदार जी.एस. बॉम्बरा – संयोजक, सरदार एच.एस. धींगरा – अध्यक्ष, सरदार बी.एस. सलूजा – सचिव, सरदार एच.एस. हुरा – सचिव, कोलंबिया ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, रायपुर
🎓🎓🎓🎓🎓








