
.

🇮🇳अच्छी कृषि पद्धतियों (जीएपी) को अपनाकर फलों की उत्पादकता में 5 गुना तक वृद्धि करके किसानों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने का लक्ष्य,

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली, 4 अगस्त 2022: कोका-कोला इंडिया ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अपने प्रयासों के अनुरूप अपनी परियोजना उन्नति के सफल कार्यान्वयन के एक दशक पूरे होने की घोषणा की है। यह परियोजना कोका-कोला की फ्रूट सर्कुलर इकोनॉमी पहल का हिस्सा है, जो कंपनी की ईएसजी प्राथमिकताओं – सतत कृषि का एक मुख्य स्तंभ है। परियोजना उन्नति का उद्देश्य देश में कृषि दक्षता को बढ़ाकर, किसानों के साथ संबंधों को मजबूत करके और खाद्य-प्रसंस्करण क्षमता का निर्माण करके भारतीय कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र को सहयोग देना है। पिछले 10 वर्षों में, प्रोजेक्ट उन्नति ने देशभर के 12 राज्यों में 350,000 से अधिक फल किसानों को सशक्त और सक्षम बनाने में मदद की है। आम, सेब, संतरा, अंगूर, लीची जैसी पांच फलों की किस्मों और गन्ने पर केंद्रित इस परियोजना का उद्देश्य देश भर में बागवानी आपूर्ति-श्रृंखला को प्रोत्साहित करना और उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है।
तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों में उन्नति परियोजनाओं के तहत अच्छी कृषि पद्धतियों (GAP) को अपनाने से अल्ट्रा हाई डेंसिटी फ्रूट प्लांटेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से फल उत्पादकता में 5 गुना वृद्धि देखने को मिली है। इसके अलावा, कोका-कोला का ‘मीठा सोना उन्नति’ कार्यक्रम छोटे गन्ना किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने, उनकी आजीविका बढ़ाने और जलवायु अनुकूल गन्ने की खेती को बढ़ावा देने को समर्पित है।
ये परियोजनाएं उच्च उपज वाली रोपण सामग्री और अच्छी कृषि पद्धतियों (जीएपीएस) जैसे अल्ट्रा-हाई-डेंसिटी प्लांटेशन (यूएचडीपी) के जरिये बुनियादी ढांचे को सक्षम करने के लिए किसानों तक सुविधा प्रदान करती हैं, जिसमें ड्रिप सिंचाई, ऑन साइट ट्रेनिंग और कृषि पूरक सहयोग शामिल है। इन नई तकनीकों को अपनाने से प्रति इकाई भूमि की गुणवत्ता, उत्पादकता और लाभप्रदता में पर्याप्त वृद्धि होती है जो आगे चलकर फलों की खेती को आकर्षक बनाती है।राजेश
अयापिला – निदेशक- सीएसआर और कोका-कोला कंपनी में भारत और दक्षिण पश्चिम एशिया (INSWA) के लिए सस्टेनेबिलिटी ने कहा, ” किसान भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्नति परियोजना के जरिये, हमारा उद्देश्य इन किसानों को उन्नत बागवानी समाधानों के साथ सक्षम बनाकर उनकी आजीविका को बढ़ाना है, और उन्हें अपनी आय में पर्याप्त वृद्धि करने के लिए सशक्त बनाना है। यह कृषि अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप एक कदम है।
“कोका-कोला इंडिया ने वर्ष 2011 में आंध्र प्रदेश में ‘प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो’ के साथ भारत में फ्रूट सर्कुलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया। इसके बाद इस कार्यक्रम का विस्तार महाराष्ट्र में वर्ष 2018 में उन्नति ऑरेंज के रूप में हुआ, और फिर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में उन्नति सेब और अंततः एक दशक में लीची और अंगूर भी इस परियोजना में शामिल हो गए। इस पहल की भारत की राज्य सरकारों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की गई है।प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य आर्थिक विकास को उत्प्रेरित करना और देश में किसानों और स्थानीय सप्लायरों के लिए नए अवसर पैदा करना है। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक कल्याण और जल प्रबंधन जैसे हमारे कई अन्य स्थिरता फोकस क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव पैदा करती है। परियोजना का उद्देश्य प्रमुख बागवानी वस्तुओं का आयात प्रतिस्थापन करना है और कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए किसानों के अपने गांवों वापिस लौटने की क्षमता की कल्पना करना है।.
परियोजना उन्नति के अंतर्गत शुरू की गई परियोजनाएंउन्नति मैंगोउन्नति मैंगो परियोजना वर्ष 2011 में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के चित्तूर जिले में आम की खेती की क्षमता का एहसास करने के लिए शुरू की गयी थी । यह कार्यक्रम अल्ट्रा-हाई-डेंसिटी वृक्षारोपण, पानी की समस्या को कम करने के लिए ड्रिप सिंचाई के उपयोग, फसल की पैदावार बढ़ाने और समग्र सामुदायिक विकास के जरिये किसानों को लाभान्वित करता है।








