

रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी योजना को लेकर मॉनसून सत्र में संसद में सरकार से सवाल पूछे गये थे.सदन में यह भी बताया गया कि कोल इंडिया के हजारों प्रशिक्षु बेरोजगार घूम रहे हैं. इसका जवाब देते हुए कोयला मंत्री श्री जोशी ने कहा कि कोल इंडिया व उसकी अन्य सभी अनुषंगी कंपनियों से प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं को नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं
कोल कंपनियां शिक्षु अधिनियम, 1961 के अनुसार प्रशिक्षुओं को अपने कौशल और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए बुनियादी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करती हैं. सरकार द्वारा संचालित पोर्टल जैसे एनएटी, एनएपी आदि के माध्यम से प्रशिक्षु अनुबंध भी किये जाते हैं. वर्ष 2021-22 में कोल इंडिया की आठ अनुषंगी कंपनियों से 8295 युवा प्रशिक्षित हुए.

बीसीसीएल से 1144 युवाओं को मिला है प्रशिक्षण l वहीं धनबाद कोल इंडिया व उसकी अनुषंगी कंपनियों से वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 8295 युवा प्रशिक्षित हुए, वहीं इनमें सर्वाधिक 1459 डब्ल्यूसीएल व 1450 इसीएल से प्रशिक्षित हैं. वहीं बीसीसीएल ने कुल 1144 व सीसीएल 1231 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है l








