

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर। राजधानी पुलिस ने होटल में रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 4 लाख नगदी भी जब्त की गई है। कार्रवाई एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर थाना आजाद नगर ने की जानकारी के मुताबिक आज दोपहर मुखबीर से रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राठौर चैक स्थित होटल राधे में कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर आजाद नगर चौक पुलिस होटल पर पहुंची।पुलिस को देख जुआ खेल रहे सभी आरोपी भागने लगे, जिन्हें दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ लिया । गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर निवासी आशीष अग्रावल, देव कुम्हार रायपुर, योगेश अग्रवाल पुरानी बस्ती, प्रेमचंद्र कुमावत महाराष्ट्र्, अषोक तिवारी रायपुर, नरेश मलंग रायपुर, संतोष शुक्ला रायपुर, मनीष मिततल रायपुर, राजीव मलंग गुढ़ियारी और जिय गुरका गुढ़ियारी शामिल है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।









