

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :महंगाई के विरोध के मुद्दे पर राहुल गांधी आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. गुरुवार को राहुल गांधी ने ED की पूछताछ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, देश हित में काम करता रहूंगा.

महंगाई के विरोध के मुद्दे पर राहुल गांधी आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. कल राहुल गांधी ने ED की पूछताछ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता, जो करना है कर लें. मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, देश हित में काम करता रहूंगा.बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. दिल्ली में कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास का घेराव भी करेगी और सुबह 11 बजे कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस राजभवन की ओर मार्च निकालेगी, जिसमें सभी विधायक/एमएलसी, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे.कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने हाल ही में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इनमें कोई दम नहीं है, यह सारी फिजूल बातें हैं, सारे गलत तथ्य पेश किए गए हैं. आप लोगों से पूछ लीजिए महंगाई से उनकी हालत क्या है. ये आंकड़ों के जरिए सब ठीक-ठाक दिखाने की कवायद है. आप बाजार में जाए आग लग चुकी है, लोगों की जेब में आग लग चुकी है. लोगों के आर्थिक हालात जर्जर हो चुके है.








