

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कुरुक्षेत्र , कुरुक्षेत्र को 15 अगस्त से पहले दहलाने की कोशिश को एसटीएफ की टीम ने नाकामयाब कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ की टीम ने देसी बम की बरामदगी की है, जिसपर टाइमर लगा हुआ था. हालांकि, उसे डिफ्यूज कर दिया गया है. वहीं इस मामले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है. संदिग्ध तरनतारन का रहने वाला शमशेर सिंह, पुत्र प्रगट सिंह बताया जा रहा है. एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि आज एक एसटीएफ की टीम की ओर से शाहबाद-अंबाला हाइवे पर मिर्ची ढाबे के समीप एक पेड़ के नीचे आरडीएक्स बरामद हुआ है. वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ की टीम ने पकड़कर शाहबाद पुलिस के हवाले किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है









