

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज छोटा शकील के साढू और दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्य सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट को गिरफ्तार किया है. मई महीने में सलीम फ्रूट को एनआईए ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था. एनआईए ने दाऊद इब्राहिम गैंग की आतंकवादी गतिविधियों में कथित रूप से मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

वहीं एजेंसी ने दावा किया कि कुरैशी ने “डी कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आतंकवादी फंड” जुटाने के लिए संपत्ति के सौदे और विवाद निपटाने के जरिये शकील के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाहने में सक्रिय भूमिका निभाई. एनआईए ने कहा कि 3 फरवरी को दाउद इब्राहिम और उसके सहयोगियों द्वारा आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित तस्करी, नार्को-आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग, नकली मुद्रा के प्रचलन, आतंकी फंड जुटाने के साथ ही जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों के साथ सक्रिय सहयोग करने के लिए मामला दर्ज किया गया. एजेंसी की ओर से कहा गया कि इस मामले में दो लोगों को 12 मई को गिरफ्तार किया गया था.








