


Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर पुलिस द्वारा मोबाईल फोन फायनेंस कराकर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी सिमरन जीत सिंह अजमानी उर्फ लवली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पीड़ितों के नाम से मोबाईल फोन फायनेंस कराकर उन्हें फोन ना देकर फोन को रख लेता था अपने पास और ना ही उनका लोन पास करता था। आरोपी के कब्जे से ठगी की कुल 16 नग आईफोन जप्त किया गया है।आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।









