

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम जिहादी गतिविधियों का गढ़ बन गया है. वहीं पिछले बीते पांच महीने में बांग्लादेशी आतंकी संगठन अनुसार अंसार उल इस्लाम से जुड़े पांच मॉड्यूल यहां पर सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को बरगलाने के लिए अंसार उल इस्लाम के छह बांग्लादेशी सदस्य असम में घुस आए थे. इस साल बारपेटा में पहले मॉड्यूल का खुलासा तब हुआ जब इससे जुड़े एक व्यक्ति को गिर फ्तार किया गया.

मुख्यमंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब आज ही सुबह एक मदरसे को बुलडोजर से गिरा दिया गया. यह कार्रवाई मदरसे के संस्थापक के अल कायदा की भारतीय उप महाद्वीप की ईकाई से रिश्ते को लेकर की गई. मदरसे के संस्थापक मुफ्ती मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया है. असम सरकार ने जिहादी गतिविधियों के आरोप में इस मदरसे को पहले ही सील कर रखा था. यह मदरसा मोरीगांव जिले के मोरिया बारी में स्थित है.








