

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : हरिद्वार, योगगुरु स्वामी रामदेव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड से बचाव के लिए कोरोना वायरस रोधी टीके की तीनों खुराकों के साथ ही योग और आयुर्वेद भी जरूरी है . यहां पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर आयोजित जड़ी-बूटी कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के फिर से कोविड-19 से संक्रमित होने के संबंध में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बाबा रामदेव ने यह बात कही .

उन्होंने कहा कि जो बाइडन को टीके की दोनों खुराकें लगाने के बाद बूस्टर खुराक भी लगाई गई और इसके बाद भी वह संक्रमित हो गए तो इसका मतलब है कि कोविड से बचने के लिए टीके के साथ-साथ योग और आयुर्वेद की डोज (खुराक) भी जरूरी है . रामदेव ने कहा, ‘‘जब तक टीके के साथ योग और आयुर्वेद की डोज नहीं लगेगी, तब तक चाहे जो बाइडन हों या दुनिया का बड़े से बड़ा धुरंधर डॉक्टर या विश्व स्वास्थ्य संगठन, कोई आपको (कोविड से) नहीं बचा सकता.








