Author: Manpreet Singh

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित रायपुर, 9 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आज गुरूवार को नवा रायपुर स्थित मण्डल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग उप-सचिव श्री विपुल गुप्ता, प्रभारी श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े, नगरीय प्रशासन विभाग उप-सचिव श्री भागवत जायसवाल, एवं कल्याण आयुक्त श्री सुनील मिश्रा, भारत सरकार के प्रतिनिधि सहित मण्डल…

Read More

रायपुर, 09 अप्रैल 2026 साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के सुशासन और सामुदायिक संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग” का आयोजन 9 अप्रैल से ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सेक्टर-24, नवा रायपुर में किया जा रहा है। कल 10 अप्रैल को आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम और मुख्य सचिव श्री विकास शील कॉमन्स संवाद सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्य सचिव श्री विकास शील जनजातीय नीति पर व्याख्यान देंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से “प्रॉमिस ऑफ कॉमन्स” पहल के अंतर्गत विभिन्न साझेदार संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में पद्मश्री सम्मानित…

Read More

खाद्य विभाग से सभी कलेक्टर को जारी किया पत्र रायपुर, 9 अप्रैल 2026 राज्य शासन ने प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (गैस) सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, प्रवासी मजदूरों को यह सिलेंडर संबंधित एलपीजी वितरकों के वितरण केंद्रों से प्रदान किया जाएगा। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड (सहमति के साथ) तथा श्रम विभाग द्वारा जारी पंजीयन…

Read More

ग्राम औरेठी में 12 एकड़ में लहलहा रहा सूरजमुखी रायपुर, 9 अप्रैल 2026 ग्रीष्मकालीन धान (गर्मी के धान) के बदले सूरजमुखी की खेती एक अत्यधिक लाभदायक, कम पानी वाली और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने वाला बेहतर विकल्प है। धान की तुलना में सूरजमुखी में पानी की आवश्यकता बहुत कम होती है, जो जल संरक्षण के लिए अच्छा है। यह फसल किसानों को 2-3 गुना तक मुनाफा दे सकती है। किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले कम पानी में अधिक लाभ देने वाली फसल सुरजमुखी की खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इससे कई किसान सूरजमुखी क़ी खेती की…

Read More

रायपुर, 09 अप्रैल 2026 प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो और बेहतर जीवनयापन कर सके। महासमुंद जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के चिन्हांकित 678 कच्चे मकान में निवासरत परिवारों के लिए पीएम जनमन आवास योजना से स्वीकृति उपरांत लगभग सभी परिवारों को पक्का छत मिल गया है। इसी क्रम में जिले के ग्राम झालखम्हरिया की कमार जनजाति की श्रीमती मधु कमार के जीवन में…

Read More

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द होगा टास्क फोर्स का गठन- प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा विशेषज्ञों द्वारा स्टेट कॉमन्स कन्विनिंग चर्चा के बाद जो तथ्य निकल कर आएंगे वे राज्य के नीति निर्माण में होंगे सहायक जल जंगल, जमीन, संस्कृति और पर्यावरण, विरासत संरक्षण एवं संवर्धन में कॉमन्स की प्रभावी भूमिका-श्री बोरा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ कॉमन्स कन्विनिंग कार्यशाला का शुभारंभ रायपुर, 09 अप्रैल 2026 आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि कॉमन्स पर जनजातिय समुदायों के अटूट विश्वास उनके सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल जंगल, जमीन, संस्कृति…

Read More

बंदूक छोड़ थामा मतदाता परिचय पत्र,अब पुनर्वासित युवा चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि पुनर्वास केंद्र के 116 आत्मसमर्पित युवाओं का बना मतदाता कार्ड रायपुर, 09 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब लोकतंत्र से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल की है। सुकमा जिले के पुनर्वास केंद्र में निवासरत 116 हितग्राहियों का मतदाता परिचय पत्र (वोटर आईडी कार्ड) बनाकर उन्हें मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। जिला शासन के इस सकारात्मक कदम से अब ये पुनर्वासित युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंच, सरपंच,…

Read More

रायपुर, 9 अप्रैल 2026 राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) पंजीयन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने पर छत्तीसगढ़ राज्य के 59 अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, किन्तु अनेक स्मरण पत्र जारी किए जाने के उपरांत भी कई…

Read More

रायपुर, 9 अप्रैल 2026 बलौदाबाजार जिले में बिना अनुमति अवैध रूप से बोर खनन करने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दो बोरवेल मशीनें जब्त की गई हैं। जब्त मशीनों को संबंधित पुलिस थानों में सुपुर्द किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सिमगा अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा में अवैध बोर खनन की सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले की टीम मौके पर पहुंची। यहां किसान गेन्दलाल द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति बोर खनन कराया जा रहा था। आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर बोर मशीन को जब्त कर पुलिस थाना को सुपुर्द किया…

Read More

27 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर रायपुर, 09 अप्रैल 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन से राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहा है। आवास विहीन परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है और इससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो वर्षों में जिले में कुल 40 हजार 401 आवास स्वीकृत किए गए हैं। योजना का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को निर्माण हेतु राशि तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों…

Read More