Author: Manpreet Singh

रायपुर, 12 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया । उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा…

Read More

“संगठन और सेवा से ही मजबूत होगा समाज – सांसद बृजमोहन अग्रवाल” संगठन की ताकत से समाज बनेगा आत्मनिर्भर – सांसद बृजमोहन अग्रवाल” “हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा – बृजमोहन अग्रवाल” Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 12 अप्रैल, सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार सिन्हा समाज द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में आयोजित मंडल स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज की एकजुटता, सेवा भाव और संगठन की शक्ति पर जोर दिया। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि अक्सर लोग सोचते हैं कि समाज…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक 11.04.2026 दिन शनिवार सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम “ महिला सम्मान समारोह “ संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकैडमी कोपलवाणी मुखबधिर दिव्यांग संस्थान ग्राम सेमरिया रायपुर में संपन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी आदरणीय कौशल्या साय जी मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित हुई , विशिष्ट अतिथि में श्रीमती शताब्दी पांडेय जी , सक्षम के संगठन मंत्री श्रीराम जी राजवाड़े,प्रांताध्य्क्ष डॉ.सुरेंद्र शुक्ला जी,श्री आनंद सिंघानिया जी ,कोषाध्यक्ष श्री जैनेन्द्र जैन जी, सचिव श्री अनूप पांडे जी,सहसचिव श्रीमती अंजली चावड़ा, प्रचार प्रसार प्रमुख इंदिरा जैन जी,महिला आयाम प्रमुख श्रीमती पदमा शर्मा जी, युवा…

Read More

0 सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी Raipur chhattisgarh VISHESH कोरबा। कोरबा नगर विधायक और छग शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर आज उनको बधाई देने भाजपा कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, विभिन्न समाज के सम्मानीय गणों के साथ आम लोगों में उत्साह नज़र आया। सुबह से ही मंत्री श्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन माँ सर्वमंगला की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर…

Read More

सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन से ग्रामीणजन समृद्धि की ओर Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 12 अप्रैल 2026/सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे हैं। ये गतिविधियां न केवल परिवार को ताजी और पौष्टिक सब्जियां व प्रोटीन प्रदान करती हैं, बल्कि अतिरिक्त आय का जरिया भी बनती हैं। महिला आजीविका में वृद्धि के लिए एकीकृत क़ृषि सबंधित “दीदी के बखरी “कार्य अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जिसे देखकर बाकी दीदीयां भी अपने जीवन स्तर…

Read More

ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर,11 अप्रैल 2026/ बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं छत्तीसगढ राज्य में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Read More

दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में अब बदलाव की बयार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। नियद नेल्लानार योजना और मनरेगा के संयुक्त प्रयासों से उन गांवों तक विकास की पहुंच बनी है, जहां दशकों तक नक्सल प्रभाव के कारण बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई थीं। अब इन क्षेत्रों में…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 11 अप्रैल 2026/भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण“मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing & Housing Census) ”का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि मे संचालित किया जाएगा। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस चरण के अंतर्गत निम्नलिखित बिंदुओं पर…

Read More

https://x.com/i/status/2043258687574376899 रायपुर 12 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों…

Read More

राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 11 अप्रैल 2026/ औद्योगिक एवं केमिकल डिजास्टर के संबंध में शुक्रवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के लिए राज्य स्तरीय औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में औद्योगिक या केमिकल आपदा के अवसर की जाने वाली सावधानियां डिजास्टर के समय की व्यापक तैयारियां पहले से करने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों…

Read More