Author: Manpreet Singh

नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र और सीमांकन मामलों के निराकरण में आई तेजी राजस्व शिविरों से आमजनों को मिली राहत Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 16 अप्रैल 2026/ लोगों की राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक पत्थलगांव तहसील में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई। इस दौरान शिविरों का आयोजन कर राजस्व संबंधी आवेदन प्राप्त कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवधि में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर, 16 अप्रैल 2026/ कुछ परियोजनाओं के द्वारा कमीशन हेतु अनैतिक मांग एवं दबाव बनाए जाने संबंधी शिकायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिनमें प्राप्त शिकायतों एवं मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में दिनांक 25.02.2026 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर उनका निराकरण किया गया।…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत “मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि SECL की CSR पहलें केवल विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ…

Read More

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’ ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों के साथ सहज ढंग से किया अनौपचारिक संवाद रायपुर, 16 अप्रैल 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के प्रवास के दौरान दुर्गूकोंदल विकासखंड के दूरस्थ ग्राम डांगरा पहुंचीं। यहां उन्होंने हाई स्कूल परिसर में कुसुम पेड़ के नीचे ‘बाल चौपाल’ लगाकर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर आत्मीय एवं अनौपचारिक संवाद किया। इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तथा राज्य हस्तशिल्प…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर | 30 मार्च, 2026कलिंगा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा 23 से 30 मार्च, 2026 तक “आधुनिक शिक्षकों के लिए व्यावहारिक एआई उपकरण” पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ 。 इस कार्यशाला में कुल 135 पंजीकरण प्राप्त हुए, जिसमें शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया 。इस कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति (Resource Person) सुश्री स्वीडल डी कोस्टा (शिक्षक, सामग्री रणनीतिकार और ‘हैक द क्लासरूम’ की संस्थापक) थीं 。 कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन एआई उपकरणों से लैस करना था ताकि शिक्षण-अधिगम पद्धति और अनुसंधान दक्षता को बढ़ाया जा सके 。सात…

Read More

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन गुरूवार 16 अप्रैल को सक्ती एवं रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केबिनेट मंत्री श्री देवांगन सवेरे 11.00 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। जहां वे सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई के निजी पॉवर प्लांट में हुई औद्योगिक दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों से मुलाकात करेंगे और ईलाज से संबंधित जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं चिकित्सकों की टीम से लेंगे। उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4.00 बजे रायगढ़ से रवाना होकर…

Read More

37 प्रतिशत हितग्राहियों को मिला राशन रायपुर, 15 अप्रैल 2026 बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन के संबंध में खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। खाद्य नियंत्रक, जिला बिलासपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अप्रैल से जून 2026 तक तीन माह के खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिले में संचालित 695 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आबंटन के विरुद्ध 70 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न का भंडारण किया जा चुका है। विभाग ने बताया कि…

Read More

महिलाएं कर रहीं हैं 8 प्रकार के उत्पाद तैयार 1512 परिवार लघु वनोपज संग्रहण से चला रहीं हैं अपनी आजीविका रायपुर, 15 अप्रैल 2026 वनधन योजना (Pradhan Mantri Van Dhan Yojana – PMVDY) ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव और आर्थिक सशक्तिकरण की एक माध्यम बन गई है। ट्राइफेड (TRIFED) और जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से, यह योजना स्थानीय वन उत्पादों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन (value addition) के माध्यम से महिलाओं को उद्यमी बना रही है l जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कांकेर के अंतर्गत संचालित वनधन योजना…

Read More

कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से घर में तैयार हो रही उन्नत नस्ल की गायें डेयरी व्यवसाय से सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की शुद्ध आय रायपुर, 15 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की पशुधन विकास योजनाओं, तकनीकी मार्गदर्शन और पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से प्रदेश में पशुपालन एक लाभप्रद व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग और विभागीय सहयोग से किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दोरना के निवासी श्री राजनाथ यादव ने आधुनिक डेयरी प्रबंधन और कृत्रिम…

Read More

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने (NSTFDC) को जनजातीय उद्यमिता के लिए एक उत्प्रेरक बताया रायपुर, 15 अप्रैल 2026 केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने देश भर में अनुसूचित जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (NSTFDC) द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि (NSTFDC) का दृष्टिकोण केवल रोजगार सृजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनने में सक्षम बनाना है। नई दिल्ली में (NSTFDC) के 10…

Read More