Author: Manpreet Singh

कम समय में शहर को मिलेगी सघन हरियाली रायपुर, 05 मई 2026 छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बिलासपुर शहर में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को विस्तार देने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (कोटा परियोजना मण्डल) द्वारा साउथ ईस्ट कोल फिल्ड लिमिटेड बिलासपुर के सहयोग से अरपा नदी के तट पर मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। परियोजना की मुख्य विशेषताएं कमिश्नर कार्यालय (कोनी) के पीछे, अरपा नदी तट लगभग 1.5 हेक्टेयर क्षेत्र में 15,000 पौधों का रोपण…

Read More

रायपुर, 05 मई 2026 छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ में आर्थिक समृद्धि की एक नई बयार चल रही है। राज्य शासन के “नई सुबह की ओर” अभियान के तहत अब यहां के आदिवासी किसान पारंपरिक फसलों के बजाय औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में औषधि पादप बोर्ड द्वारा नारायणपुर जिले के 50 से अधिक किसानों के लिए धमतरी जिले में एक विशेष अध्ययन प्रवास सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख प्रशिक्षण धमतरी के कंडेल गांव में किसानों को ब्राह्मी की खेती का प्रशिक्षण…

Read More

संयुक्त दल द्वारा निरंतर निगरानी जारी रायपुर, 05 मई 2026 छत्तीसगढ़ के गौरेला वन परिक्षेत्र में सागौन के अवैध दोहन को रोकने के लिए वन विभाग ने अपना शिकंजा कस दिया है। विभाग के संयुक्त दल द्वारा की जा रही लगातार निगरानी के फलस्वरूप हाल ही में अवैध रूप से काटी गई सागौन की लगभग 500 बल्लियां (5 घन मीटर से अधिक) बरामद की गई हैं। जब्त लकड़ियों को सुरक्षित रूप से मड़ना सरकारी काष्ठागार (डिपो) में स्थानांतरित कर दिया गया है। पण्डरीपानी परिसर (सामाजिक वानिकी परियोजना 2009-10), जो लगभग 103 हेक्टेयर में फैला है।…

Read More

रायपुर, 05 मई 2026 रायपुर जिले के संभागीय कार्यालय विद्युत यांत्रिकी भारी संयत्र संभाग रायपुर जल संसाधन विभाग के अधीनस्थ विभिन्न कार्यालयों में संचार प्रणाली आधुनिकीकरण यथा कम्प्यूटर प्रिंटर एवं नेटवर्क प्रणाली आदि कार्य के लिए 04 करोड़ 98 लाख 02 हजार रुपये प्रशासकीय स्वीकृत किये गये हैं।

Read More

रायपुर 5 मई 2026 माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का एक दिवसीय जगदलपुर आगमन पर महापौर श्री संजय पांडेय, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वित्तमंत्री श्री चौधरी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महानुभाव 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं

Read More

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से आय बढ़ाने के नए अवसरों की मिली जानकारी औषधीय एवं सुगंधित फसलों की वैज्ञानिक खेती और बाजार से जुड़ाव पर जोर रायपुर, 05 मई 2026 जशपुर जिला प्रशासन द्वारा “आत्मा योजना” एवं “कृषि क्रांति अभियान” के तहत किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में चयनित किसानों को रायपुर स्थित सेमीना एग्रो कंपनी में अध्ययन भ्रमण के लिए भेजा गया। इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को उच्च मूल्य वाली औषधीय एवं सुगंधित फसलों की वैज्ञानिक खेती से अवगत कराना और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से सुनिश्चित बाजार…

Read More

“जल संचय जनभागीदारी 2.0” के तहत 5 प्रतिशत मॉडल बना आकर्षण का केंद्र सामूहिक प्रयास से स्वच्छता और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प रायपुर, 05 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत आज प्रदेशभर में स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम पंचायत खूंटीटोली में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता और जल संवर्धन का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता…

Read More

कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला रायपुर,05 मई 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ अब जन-जन की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। 01 मई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुँच रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के कुकरेल में आयोजित ‘समाधान शिविर’ में प्रशासन की संवेदनशीलता तब दिखी, जब प्राप्त 314 आवेदनों में से 250 से अधिक का निराकरण मौके पर ही…

Read More

रायपुर, 05 मई 2026 पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गुमइंसानों की पतासाजी हेतु “ऑपरेशन तलाश” अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कुल 4056 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला गया है, जिसमें 545 गुमशुदा बच्चे और 3511 महिला एवं पुरुष शामिल हैं। राज्य पुलिस द्वारा समय-समय पर गुमइंसानों की पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाये जाते हैं, इसी अनुक्रम में “ऑपरेशन तलाश” का संचालन किया गया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों…

Read More

रायपुर 05 मई 2026 कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम ‘हरदी’ के रहने वाले भीमा मारकंडे की कहानी आज संघर्ष कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक मिशाल बन गई है। जब वक्त ने ली कठिन परीक्षा भीमा की जिंदगी तब बदल गई जब हैदराबाद में निर्माण कार्य (मजदूरी) के दौरान वे ऊंचाई से गिर गए। कमर में आई गंभीर चोट ने उनके चलने-फिरने की शक्ति छीन ली। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ…

Read More