Author: Manpreet Singh

गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर आयोजित शिविर में 1312 आवेदन प्राप्त दिव्यांगजनों सहित पात्र हितग्राहियों को मौके पर विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित रायपुर, 13 मई 2026 सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत हांडीटोला में गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर दिव्यांगजनों को समर्पित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर…

Read More

एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला जाएगा रायपुर, 13 मई 2026 बेमेतरा जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के दौरान रेत एवं चूनापत्थर से भरे 03 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें एक वाहन रेत से भरा था, जबकि दो हाईवा में चूनापत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। तीनों मामलों में कुल 1 लाख 500 रुपये की अर्थदण्ड राशि वसूली की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज शाखा की टीम ने 12 मई को मारो और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान…

Read More

रायपुर, 13 मई 2026 कोरिया जिले के ग्राम पंचायत बरदिया की रहने वाली बुजुर्ग विधवा महिला सरस्वती के लिए पक्का घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है। वर्षों तक जर्जर कच्चे मकान में डर और असुरक्षा के बीच जीवन बिताने वाली सरस्वती आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिले नए घर में सुकून की जिन्दगी जी रही हैं। सरस्वती के जीवन में कठिनाइयों की कमी नहीं रही। पति स्वर्गीय आनन्दराम के निधन के बाद आर्थिक संकट और अकेलेपन ने उनकी जिंदगी को और कठिन बना दिया। दो बेटे होने के बावजूद पारिवारिक…

Read More

रायपुर, 13 मई 2026 जांजगीर-चांपा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए। खनिज अधिकारी ने बताया कि केवा नवापारा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 4 हाईवा वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा और थाना चांपा में सुरक्षित रखा गया। इसी प्रकार तहसील बलौदा के केराकछार क्षेत्र में रेत के…

Read More

जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद रायपुर, 13 मई 2026 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय, परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 33 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह में परियोजना बम्हनीडीह के 17 जोड़े तथा परियोजना बलौदा के 16 जोड़े शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानजनक एवं…

Read More

रायपुर, 13 मई 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ अभियान धरातल पर सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग निगम अंतर्गत विवेकानंद सभागार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राशनकार्ड बनवाने पहुंची वार्ड क्रमांक 17 की निवासी रीना देवांगन की कहानी शासन की सजगता का एक प्रत्यक्ष उदाहरण बनी है। रीना देवांगन अपने परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रयासरत थीं। जब उन्हें ’सुशासन तिहार’ (1 मई से 10 जून) के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी…

Read More

मंगलतराई शिविर में मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को मिला मछली जाल मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, 21 परिवारों की आजीविका होगी सशक्त रायपुर, 13 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ ही ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम मंगलतराई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मछुआरों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को योजना अंतर्गत लगभग…

Read More

पिछले दो सालों की तुलना में बेहतर स्थिति रायपुर, 13 मई 2026 छत्तीसगढ़ राज्य के बड़े और मध्यम जलाशयों में वर्तमान में पानी का भंडारण पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 मई 2026 तक राज्य के प्रमुख और मध्यम जलाशयों में कुल 56 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है, जबकि यही आंकड़ा पिछले वर्ष इसी अवधि में 28.47 प्रतिशत और वर्ष 2024 में 34.64 प्रतिशत था। राज्य के 12 बड़े जलाशयों में इस समय 57.44 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। पिछले साल अवधि में इन जलाशयों में केवल…

Read More

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक, माड़वी नन्दे और सुमड़ी को मिली नई जिंदगी अभियान के अंतर्गत 1,74,770 लोगों का स्वास्थ्य जांच व उपचार पूर्ण रायपुर, 13 मई 2026 सुकमा जिले के के दुर्गम अंचलों में जहाँ भूगोल भी कदम-कदम पर परीक्षा लेता है, वहाँ सुकमा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्तव्यनिष्ठा की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दूरस्थ पहुँचविहीन ग्राम दुरभा पहुँची टीम ने दो मासूमों 5 वर्षीय माड़वी नन्दे और 4 वर्षीय माड़वी सुमड़ी को नई जिंदगी दी। मलेरिया, गंभीर कुपोषण और शरीर में मात्र 2 से 3…

Read More

18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, 34 विभागों ने लगाए स्टॉल रायपुर, 13 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पोड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। “संवाद से समाधान तक” की थीम पर आयोजित इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने शिविर में लगाए गए 34 विभागीय…

Read More