Author: Manpreet Singh

Report manpreet singh RAIPUR chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके निधन के बारे ट्वीट कर जानकरी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।’ बता दें कि रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके पास केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय था।

Read More

Report manpreet singh RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्कूल अभी पूर्ववत बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आबंटन) नियम में संशोधन – वन विभाग का नाम संशोधित कर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण निधि- नियम 2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोरोना संकट काल को…

Read More

Report manpreet singh RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, कुछ देर पहले छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी के ट्वीट से फैली गलतफहमी ने देशभर में हड़कंप का मचा दिया। कांग्रेस और विशेषकर परिवार को एकाएक बदहवास कर देने वाली खबर सामने आई। केटीएस तुलसी ने ट्वीट कर वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल वोरा के निधन की जानकारी दी, जो कुछ ही देर में गलत साबित हुई। परिवार ने इसकी पुष्टि की है। मोतीलाल वोरा ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। आज ही उन्हें आईसीयू से बाहर दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। मोतीलाल वोरा के पुत्र अरूण…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, छत्तीसगढ़ के केशकाल में सामने आए गैंगरेप की वारदात को लेकर बीजेपी लगातार बयान दे रही है। इसी क्रम में अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के पिछले 9 महीनों में 1500 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज हुए।वहीं गैंगरेप के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ चर्चा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का आग्रह किया है। रमन सिंह ने आगे कहा कि केशकाल गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, राजधानी रायपुर में सफेद नशे के धंधे के जांच में अनेक खुलासे हो रहे हैं ! ड्रग्स के चंगुल में फंसे बड़े कारोबारी और बिल्डिंग कांट्रेक्टर के लिए हर हफ्ते बड़ी खेप आती थी। कुछ तो ऐसे हैं जो एक महीने में 60-60 हजार का नशा करते थे। 6 अक्टूबर को पुलिस ने तीन बिल्डिंग कांट्रेक्टरों से पूछताछ की। उन्होंने कुछ और ड्रग्स पैडलर्स के नाम बताए हैं। नए नाम सामने आने के बाद पुलिस अब जेल में बंद ड्रग्स पैडलर्स श्रेयांस झाबक और विक्की उर्फ विकास बंछोर को दोबारा रिमांड पर लेने…

Read More

Report manpreet singh RAIPUR chhattisgarh VISHESH : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुधवार शाम भायखला जेल से बाहर आ गईं।वह तकरीबन एक महीने तक जेल में रहीं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह रिया को जमानत दे दी थी और निजी मुचलके के तौर पर एक लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुधवार शाम को तकरीबन 5:30 पर जेल से बाहर आईं और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। इस दौरान, मुंबई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की पीठ ने राजपूत के सहयोगी दीपक सावंत…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : केंद्रीय जांच ब्यूरो के पूर्व निदेशक एवं नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार बुधवार को शिमला स्थित अपने आवास में फंदे से लटके पाये गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. कुमार 2008 में सीबीआई के निदेशक बने थे जब एजेंसी आरुषि तलवार हत्या मामले की जांच कर रही थी. कुमार ने विजय शंकर की जगह सीबीआई के निदेशक का पद संभाला था।अधिकारियों ने बताया कि कुमार बाद में नगालैंड के राज्यपाल बने थे. कुमार अभी शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति थे. अधिकारियों ने बताया कि 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार का…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह द्वारा आज कलेक्टोरेट परिसर के अरपा सभाकक्ष में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलट के माध्यम से मताधिकार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।बैठक में कोविड मरीजों के लिए पोस्टल बैलेट से आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा उपलब्ध कराई गई। इस प्रक्रिया में होम आइसोलेशन एवं कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को पोस्टल बैलेट का आवेदन फार्म 12डी में उपलब्ध कराकर पोस्टल बैलेट जारी किया जाएगा। यह सुविधा…

Read More

Report manpreet singh RAIPUR chhattisgarh VISHESH : दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़क पर धरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा शाहीन बाग सरीखे प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं किए जा सकते हैं।इस तरह के विरोध प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं हैं और अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि लेकिन अधिकारियों को किस तरीके से कार्य करना है यह उनकी जिम्मेदारी है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रशासन को रास्ता जाम कर प्रदर्शन रहे लोगों को हटाना चाहिए, कोर्ट के आदेश का इंतजार नही करना चाहिए।अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि हमें यह स्पष्ट…

Read More

Report manpreet singh RAIPUR chhattisgarh VISHESH : इनमें ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त संस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश में स्थित हैं ।यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने जानकारी दी, छात्रों और सार्वजनिक लोगों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में 24 स्वघोषित गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन में काम कर रहे हैं, जिन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।उच्च शिक्षा नियामक द्वारा नामित संस्थाओं में वाणिज्यिक विश्वविद्यालय लिमिटेड, दरियागंज, नई दिल्ली, संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, दिल्ली, व्यावसायिक विश्वविद्यालय, दिल्ली, सेंट जॉन्स विश्वविद्यालय, केरल, राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर और…

Read More