- रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान को मिल रही गति, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन
- मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 18 नवंबर 2026
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी
- रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- रायपुर : स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम
- ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो का प्रभाव, जोखिम तथा उससे बचाव हेतु अपनाए जाने वाले उपायों” के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा तकनिकी चर्चा का आयोजन
- एनएमडीसी ने बस्तर की 132 जनजातीय बेटियों को किया सशक्त
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 21 मार्च 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, राजनांदगांव रेंज आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में संचालित “अमृत सरोवर” योजना की जानकारी लेते हुए राज्यपाल श्री डेका ने सरोवरों के आसपास पेड़ लगाने और जल संचयन के उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जल…
रायपुर, 21 मार्च 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने खैरागढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित श्रीमती पूसई निषाद और उनकी बहू जानकी निषाद से मुलाकात की। उन्होंने उनके आवास का निरीक्षण किया और इस योजना के तहत प्रदान किए गए आवास की गुणवत्ता और सुविधाओं की जानकारी ली। श्रीमती पूसई निषाद ने राज्यपाल और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को बेहतर बनाया है और वे इसके लिए आभारी हैं। राज्यपाल श्री डेका ने योजना के क्रियान्वयन की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे…
रायपुर, 21 मार्च 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है — जीवन का आरंभ जल से हुआ है और इसका सतत प्रवाह ही जीवन की निरंतरता का आधार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जब दुनिया जल संकट की ओर बढ़ रही है, तब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल की हर बूँद को संजोए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’…
मुख्यमंत्री श्री साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस रायपुर, 21 मार्च 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि…
🟧 कुरूषनार मुठभेड़🟩 ज़िला कांकेर🟩 दिनांक-21.03.2025🟧 UPDATE @ 1630 Hrs 🔷 थाना छोटेबेठिया,ज़िला कांकेर के कुरूषनार जंगल पहाडी़ क्षेत्र में दिनांक-20.03.2025 को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 04 वार्दीधारी माओवादी के शव बरामद। 🔷 वार्दीधारी नक्सली माओवादी 01 मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये l 🔷 01 प्लाटून नम्बर- 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य ईनाम 02 लाख रूपये l 🔷 01 नग एसएलआर, 01 नग 303 रायफल आटोमटिक, सेमीआटोमटिक सहित गोला बारूद व अन्य नक्सल सामग्री बरामद। 🔷 कांकेर DRG के साथ BSF जवानों की संयुक्त कार्यवाही ⚫ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव: खिलाड़ियों को दी ओलंपिक विजेता बनने की शुभकामनाएं बस्तर में अमन लौटा, और साथ लौटी खेलों की रौनक, जहां कभी डरते थे पांव भी रखने से, आज वहीं खेलते हैं हज़ारों खिलाड़ी: मुख्यमंत्री 130 खिलाड़ियों को 1 करोड़ 95 लाख 20 हजार रूपए की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में अंतरित Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 21 मार्च 2025/ आप सभी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। ये सिर्फ आपकी नहीं, पूरे प्रदेश की जीत है। आप…
🟥 सूचना /जानकारी🟦 पुलिस माओवादी मुठभेड़🟥जिला – बीजापुर (छ0ग0)🟦दिनांक 21/03/2025🟥 Update @1500 बजे 🔶 थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 14 महिला माओवादी सहित कुल 26 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद । मुठभेड़ में मारे गये 18 माओवादियों की शिनाख्त हुई है, शेष मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है । 🔶 शिनाख्त 18 माओवादियों में DVCM-01, ACM-05, PPCM-03(Platoon Party Committee Member), PLGA Platoon Member-09 है शामिल । 🔶 मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle, .303 Rifle, रॉकेट लॉचंर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक…
दिनांक 21 मार्च 2025 Raipur chhattisgarh VISHESH एसईसीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह योजना भारत सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) पोर्टल पर सूचीबद्ध होने वाली कोयला मंत्रालय के तहत किसी भी कोयला पीएसयू की पहली और एकमात्र सीएसआर योजना बन गई है। डीबीटी पहल को भारत सरकार द्वारा लाभ और सब्सिडी के वितरण को सुधारने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे फंड ट्रांसफर किए जा सकें जिससे संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। वर्तमान में,…
दिनांक 20 मार्च 2025 एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती Raipur chhattisgarh VISHESH एसईसीएल ने माइनिंग सरदार भर्ती परीक्षा में सफल रहे 302 उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश (पोस्टिंग ऑर्डर) जारी कर दिए हैं। दिनांक 19 मार्च 2025 को एसईसीएल मुख्यालय से यह आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित उम्मीदवारों को भेजे गए हैं। कोयला खान विनियम 2017 के तहत माइनिंग सरदार एक वैधानिक पद है, जो खदानों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइनिंग सरदार की जिम्मेदारी होती है कि वह खान अधिनियम, विनियमों और आदेशों के पालन को सुनिश्चित करे और किसी…
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़21/03/2025 छत्तीसगढ़ प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रदेश में AAP को मिलेगी नई ऊर्जा-गोपाल साहू Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 मार्च 2025।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पीएससी की मीटिंग में डॉक्टर संदीप पाठक जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंह, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh
