- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- रायपुर : बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव
- रायपुर : धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप
- एनआईटी रायपुर (वास्तुकला एवं योजना विभाग) : ‘साधारण शहरी डिज़ाइन के माध्यम से यातायात सुरक्षा एवं भीड़भाड़ कम करने के समाधान’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन
- रायपुर : स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव
- रायपुर : मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
- रायपुर : मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण
- रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात
Author: admin
रायपुर, 12 जून 2024 सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा रायपुर एवं नवा रायपुर अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश 09 अगस्त 2024 के स्थान पर 12 नवंबर 2024 को घोषित की गई है। इस आशय का संशोधन आदेश 10 जून 2024 को जारी कर दिया गया है। कलैण्डर वर्ष में 03 स्थानीय अवकाश की घोषणा सामान्य पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत् जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा की जाती है। किन्तु नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर के संबंध में यह घोषणा सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा की…
रायपुर, 12 जून 2024 छत्तीसगढ़ राज्य कर (जीएसटी) विभाग द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर नई पहल करते हुए “ई-संवीक्षा” पोर्टल लाँच किया गया है। यह पोर्टल श्री रजत बंसल, आयुक्त, राज्य कर, छत्तीसगढ़ की पहल पर राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर के डायरी कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष द्वारा तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत मैदानी कार्यालयों के समुचित अधिकारियों द्वारा जीएसटी अधिनियम की धारा 61 एवं धारा 73 और/ अथवा धारा 74 के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों की रिपोर्टिंग आनलाईन की जानी है। प्रारंभिक चरण में “ई-संवीक्षा” के अंतर्गत “स्क्रूटनी माड्यूल” बनकर तैयार है एवं लाईव किया…
शासन-प्रशासन के कार्यों को और अधिक पारदर्शी बनाने सहित कुशल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण संपन्न रायपुर, 12 जून 2024 छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव तथा अवर सचिव की निजी स्थापना में पदस्थ स्टेनो संवर्ग, स्टाफ ऑफिसर, निज सचिव, निज सहायक, शीघ्रलेखक, स्टेनो टायपिस्ट सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 विषय पर प्रशिक्षण की…
गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ किया जाए कार्य शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाकर खेल कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चों को जोड़ा जाए आश्रम-छात्रावासों में सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात छात्रावास के किचन, बेडरूम और बाथरूम हो स्वच्छ निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश रायपुर, 12 जून 2024 Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब और कमजोर तबकों के बच्चों के विकास को दृष्टिगत रखते हुए प्रयास आवासीय…
रायपुर, 12 जून 2024 छत्तीसगढ़ माल और सेवाकर अधिनियम 2017 की धारा 66 के अंतर्गत विशेष ऑडिट हेतु चार्टर्ड एकाउंटेंट, चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म से राज्य कर विभाग द्वारा ’’रूचि की अभिव्यक्ति ’’(EOI) आमंत्रित की गई है। राज्य कर आयुक्त नवा रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि नियम व शर्तो तथा आवेदन के प्रारूप का अवलोकन विभागीय वेबसाईटhttps://comtax.cg.nic.inके करंट न्यूज सेक्शन में किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2024 रखी गई है
राजस्व अधिकारी नामांतरण सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा कर बरसात के पहले निराकरण की करें कार्यवाही लोगों के छोटे-छोटे कार्यों को अधिकारी दें प्राथमिकता : श्री जायसवाल रायपुर, 12 जून 2024 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में कहा कि जिला कलेक्टर प्रत्येक साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। राजस्व अधिकारी…
327 से अधिक किस्मों के आमों का प्रदर्शनी आम उत्पादक उत्कृष्ट किसानों का किया सम्मान कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ रायपुर, 12 जून 2024 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आम का नाम लेते ही आम की खुशबू हर एक की जहन में आ जाता है। वैसे आम का नाम भले ही आम हो, लेकिन फलों का राजा और हम सबके स्वास्थ्य के लिए खास हैं, उससे भी ज्यादा खास वह किसान है जिन्होंने इस आम का उत्पादन किया है। उन्होंने देश और प्रदेश के किसानों को बधाई और धन्यवाद देते हुए…
रायपुर, 12 जून 2024 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की मुख्य/ अवसर परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित होगी। प्रथम परीक्षा माह अप्रैल में, द्वितीय परीक्षा माह अगस्त में एवं तृतीय परीक्षा माह नवम्बर में आयोजित की जाएगी। वर्ष 2024 प्रथम परीक्षा माह अप्रैल की भांति द्वितीय परीक्षा एवं तृतीय परीक्षा में सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी एवं अवसर के परीक्षार्थी नियमानुसार सम्मिलित हो सकते है। राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 में आयोजित होने वाली द्वितीय परीक्षा हेतु सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक तथा 01…
रायपुर, 12 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद श्री महेश कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप काष्ठ शिल्प से निर्मित भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री कश्यप को लोकसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
रायपुर 12 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से आत्मीय मुलाकात हुई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला के नव निर्वाचित सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे।
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh
