- एनआईटी रायपुर (वास्तुकला एवं योजना विभाग) : ‘साधारण शहरी डिज़ाइन के माध्यम से यातायात सुरक्षा एवं भीड़भाड़ कम करने के समाधान’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन
- रायपुर : स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव
- रायपुर : मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
- रायपुर : मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण
- रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात
- रायपुर : एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : चेकलिस्ट लेकर धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ
- रायपुर : खेत बचाओ अभियानदृरबी 2026 के अंतर्गत ग्राम बहेड़ा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम
Author: admin
पिता ज्वेलरी शॉप में कार्यरत थे कोरोना में निधन हो गयारायपुर, 27 जून, 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में आज रायपुर के श्याम नगर निवासी महाविद्यालय की छात्रा आयुषी द्विवेदी आई। आयुषी ने बताया कि मेरा सपना यूपीएससी है। मैं आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। सपने में आर्थिक स्थिति बाधा है। मेरे पिता चाहते थे कि मैं सिविल सर्वेंट बनूं और इसके लिए उन्होंने मुझे खूब प्रेरित किया। दुर्भाग्य से कोरोना आया और उनका निधन हो गया। अब मेरा दो सपना है। एक तो मेरे पिता का सपना पूरा करना और दूसरा मेरे…
जनदर्शन में आवेदनों पर ले रहे मुख्यमंत्री संज्ञान, तेजी से कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश रायपुर, 27 जून, 2024 Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी के आवेदन देखें और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।जनदर्शन में एक महिला अपने पति श्री रमेश शुक्ला की समस्या लेकर आई। पत्नी ने बताया कि उनके पति श्री शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते…
रायपुर, 27 जून 2024 मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज चरोदा से आई अंकिता मौर्य मुख्यमंत्री के पास आवेदन लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि वे आर्चरी की खिलाड़ी हैं। वे खेलो इंडिया खेलों में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। उनका सपना ओलंपिक खेलने का है उनका किट काफी पुराना हो गया है यदि नया किट उपलब्ध करा दिया जाए तो उनका सपना पूरा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों की प्रतिभा को आगे बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आपके प्रकरण को खेल विभाग को निर्देशित किया जा रहा है। आपका सपना पूरा हो इसके लिए आपको…
रायपुर, 27 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में गुढ़ियारी से बबीता पांडे और उनके पिता आवेदन लेकर आए। उन्होंने बताया कि 7 साल पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आदेश किया गया था। इसके बावजूद भी अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण की जांच उच्च शिक्षा विभाग से कराएंगे और नियमानुसार इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।बबीता पांडे के साथ उनके पिता भी आए थे। पिता ने कहा कि मेरी बिटिया जूलॉजी विषय से पीएससी परीक्षा में शामिल हुई थी। 7 साल पहले रिजल्ट आया और बिटिया पास हुई।…
रायपुर, 27 जून 2024 जनपद पंचायत धरसीवा से सेवानिवृत्ति कर्मचारी अब्दुल जमील जनदर्शन पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2 साल से उनका पेंशन प्रकरण लंबित है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने श्री जमील को आश्वस्त किया कि उनकी पेंशन की दिक्कत अब दूर हो जाएगी। जनदर्शन में एक युवक ने नवनिर्मित तक्षशिला परिसर में एडमिशन दिलाने मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एडमिशन दिलाने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को दिए। जनदर्शन में कैंसर पीड़ित एक मरीज…
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की निर्देश दिए रायपुर, 27 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता से संबंधित शिकायतों एवं अपेक्षाओं के कई तरह के मामले देखने और सुनने को मिल रहे हैं। जनदर्शन में लोग मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं बता रहे हैं और अपनी अपेक्षाओं से संबंधित आवेदन भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शुरू हुए जनदर्शन कार्यक्रम में किसान ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि उसके सहकारी बैंक के खाते से फर्जी तरीके से न सिर्फ…
रायपुर, 27 जून 2024 राजनांदगांव से आई दमयंती सोनी 61 साल की हैं और छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं जो जेसीबी चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं अपितु देश भर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से एक्सपो में देश शामिल नहीं हो पा रही। अपनी दिक्कत उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं। आप सामान पैक…
रायपुर, 27 जून 2024 धरसींवा निवासी श्री मनीराम देवांगन का चार महीने पूर्व एक्सीडेंट हुआ था। उसमें इनका पैर काटना पड़ गया था। मनीराम पिछले एक महीने से दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे थे लेकिन उनके आवेदन पर कारवाई नहीं हो सकी थी। मुख्यमंत्री जनदर्शन की जानकारी होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या रखने की बात सोची। मुख्यमंत्री को उन्होंने संबंध में जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की निर्देश दिए। एक घंटे के भीतर मनीराम के हाथ में दिव्यांगता प्रमाण पत्र आ गया। मनीराम ने खुशी जताते…
रायपुर, 27 जून 2024 Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को नागरिकों ने उनकी पोट्रेट भेंट की।
रायपुर, 27 जून 2024 जनदर्शन कार्यक्रम में बलराम और रोहित को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल की सौगात मिली। दिव्यांग बलराम और रोहित आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल दिलाए जाने का आग्रह किया, ताकि इसका उपयोग फेरी वाले रोजगार व्यवसाय में कर सके अपना जीवकोपार्जन कर सके। दिव्यांग बलराम बेेमेतरा जिले के परसबोड़ और रोहित कुमार भोथीडीह के रहने वाले है। मुख्यमंत्री ने दोनों दिव्यांग युवाओं की रोजगार व्यवसाय करने की ललक की सराहना की और…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh
