Author: admin

पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात आगामी कार्यकाल 2024-25 हेतु चुनावी प्रक्रिया की गई। समाज के सभी युवा एवं युवतीयो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया भाई नीलेश जी मूंधड़ा को 107 मत प्राप्त हुए एवम दीपक जी लड्ढा को 57 मत प्राप्त हुए । Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH स्वर्णिम सत्र के सचिव श्री जयंत मोहता एवं मीडिया प्रभारी श्री वरुण जी माहेश्वरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार दिनांक 30 जून 2024 को माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर की 50वी (स्वर्णिम सत्र) वार्षिक आम सभा संपन्न हुई, जिसमें पूरे वर्ष का लेखा-जोखा…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने मानव सेवा में समर्पित डॉक्टर्स बंधुओं का किया सम्मान रायपुर, 01 जुलाई 2024/छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर में चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य पर “द सुश्रुत अवार्ड” छत्तीसगढ़ हेल्थ कॉन्क्लेव कार्यक्रम में शामिल हुए और चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों के बीच उपस्थित रहकर विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।” द सुश्रुत अवार्ड” कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। श्री जायसवाल ने इस अवसर पर सभी उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी । इस मौके पर मानव सेवा में…

Read More

रायपुर 01 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरन्दर मिश्र के नेतृत्व में आये उत्कल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष 7 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रथयात्रा के आमंत्रण के लिए उत्कल समाज के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डॉ पीके पात्रा, डॉ कमलाकांत भोई, श्री नारायण भोई, श्रीमती उषा पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

वन मंत्री ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का मुँह मीठा कर कराया शाला प्रवेश गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का किया वितरण विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत रायपुर, 01 जुलाई 2024 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज नारायणपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों मंे शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया और तिलक चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत किया। श्री कश्यप ने इस मौके पर विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक प्रदान किया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Read More

अब तक 2612 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि हो चुकी अंतरित रायपुर जिले में सर्वाधिक 5 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ रायपुर, 01 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जारी की गई। महिलाओं के खाते में सीधे पैसे आने से उनमें गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्य की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी…

Read More

रायपुर, 01 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की उच्च न्यायालय भवन में स्थित शाखा का अवलोकन किया गया।उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 1955 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी जिसके उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर श्री आलोक रंजन द्वारा पुष्प गुच्छ से मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा का स्वागत किया गया। हाल ही में उच्च न्यायालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में नवीन साज-सज्जा की गई है तथा शाखा में एक व्ही.आई.पी. लाउंज भी बनाया गया है। बैंक…

Read More

योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग रायपुर, 01 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव को जिले का प्रभार दिया गया है। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप…

Read More

नगरीय प्रशासन विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति मद में 166 निकायों को जारी की राशि रायपुर. 1 जुलाई 2024 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की है। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव…

Read More

नोनबिर्रा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन और दी गई पाठ्य सामग्री रायपुर, 01 जुलाई 2024 वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम नोनबिर्रा में शाला प्रवेश उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित बच्चों को देश का बेहतर नागरिक बनने और प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करने का आव्हान किया। श्री देवांगन ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी विद्यार्थी शिक्षा अर्जन कर बेहतर नागरिक बनें। शिक्षा हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है, जिसका बंटवारा नहीं…

Read More

श्रम मंत्री ने दिलाई कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ रायपुर, 01 जुलाई 2024 कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब ने अपनी अलग पहचान बनाई है। चुनाव एक मात्र प्रक्रिया होती है। हर संगठन को चलाने के लिए मुखिया की जरूरत होती है। चुनाव में जीत-हार लगी रहती है। प्रेस जनता का आईना होता है। मीडिया सरकार की विभिन्न योजना को जन-जन तक पहुंचाता है। मंत्री श्री…

Read More