Author: admin

प्रदेश के वृद्धाश्रमों एवं दिव्यांग बाल आश्रम की व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभाग की ली समीक्षा बैठक रायपुर, 02 जुलाई 2024 समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि दिव्यांगजनों को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सभी आवश्यक पहल की जाए। श्रीमती राजवाड़े आज मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रही थी। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बैठक में कहा कि सभी जिलो में दिव्यांग के पुनर्वास…

Read More

रथ के माध्यम से ग्रामीणों को डायरिया के प्रति जागरूक एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी रायपुर, 02 जुलाई 2024 सारंगढ-बिलईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा और कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट परिसर सारंगढ़ से डायरिया नियंत्रण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से ग्रामीणों को डायरिया की बीमारी के प्रति जागरूक कर उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सढ़े गले खाद्य पदार्थो के उपयोग से और बासी भोजन बचें। ज्ञातव्य है कि 01 जुलाई से डायरिया रोकथाम अभियान के अंतर्गत डायरिया की रोकथाम…

Read More

राजस्व प्रकरणों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राजस्व मंत्री श्री वर्मा राजस्व पखवाड़ा 5 से 20 जुलाई तक रायपुर, 2 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ में अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 5 से 20 जुलाई 2024 तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्य के सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री वर्मा आज जिला मुख्यालय सारंगढ़ में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। …

Read More

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने जारी किया परिपत्र रायपुर, 02 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्कूलों के सघन निरक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस तारतम्य में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि 26 जून 2024 से नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 प्रारंभ हो चुका है। शिक्षा सत्र प्रारंभ से पहले ही छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश उपलब्ध करा दिया गया है। मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन प्रथम दिन…

Read More

लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई बैठक रायपुर, 02 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी तथा न्यायाधीश, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित…

Read More

रायपुर, 2 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने श्री मंडाविया को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Read More

‘प्रधानमंत्री की परिकल्पना’ ‘सहकार से समृद्धि’ को साकार करने बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश किसानों की मांग के अनुरूप खाद-बीज वितरण सुनिश्चित किया जाए प्राइवेट बैंकों की तरह सहकारी बैंकों में भी किसानों के लिए होगी प्राथमिक सुविधाएं सहकारी समितियों में अनियमितता बरतने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए उपलब्ध होंगे माइक्रो एटीएम की व्यवस्था रायपुर, 02 जुलाई 2024/सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री श्री कश्यप ने बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी सहकारी…

Read More

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्याें को जल्द पूर्ण कराएं राजमिस्त्रियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएं स्व सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए उपलब्ध होगा ऑनलाईन प्लेटफार्म रायपुर, 02 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयो में महिला पिंक थाने खुलेंगे। इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय बैठक में महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के…

Read More

नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में लाएं बदलाव, परिणाममूलक कार्य करें’ उप मुख्यमंत्री ने सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश, कहा सर्वे में हर निकाय की रैंकिंग सुधरना चाहिए अब हर महीने होगी सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा रायपुर, 2 जुलाई 2024 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य…

Read More

रायपुर, 02 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, दिवंगतों के परिजनों को प्रभु इस दुःख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Read More