- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
रायपुर, 30 जुलाई 2024 मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनोनीत राज्यपाल श्री डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।
रायपुर, 30 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 01 अगस्त को उनके बस्तर प्रवास के मद्देनजर नहीं होगा।
विभिन्न विकसित राज्यों की तुलना में भी छत्तीसगढ़ में सस्ती बिजली विगत 8 वर्षों में मात्र 35 पैसा प्रति यूनिट ही बढ़ा ऊर्जा प्रभार विगत 8 वर्षों में बढ़ी मंहगाई की तुलना में नाममात्र की वृद्धि Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 30 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ग के विद्युत उपभोवताओं के लिए जो पुनरीक्षित विद्युत दरें घोषित की गई हैं उनमें खपत के आधार पर ऊर्जा प्रभार में की गई वृद्धि के बावजूद टैरिफ में लोड फैक्टर पर मिलने वाली छूट के द्वारा 713 करोड़ रूपये की छूट उच्चदाब स्टील उद्योगों को दी…
कुनकुरी के हर्राडांड़ में 18.20 एकड़ भूमि कलेक्टर ने की आबंटित बिजली आपूर्ति में बाधा और लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में 400 केव्ही विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। सब स्टेशन स्थापित करने के लिए कुनकुरी ब्लाक के हर्राडांड़ में 18.20 एकड़ भूमि राज्य विद्युत वितरण कंपनी को कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आबंटित कर दिया है। विद्युत विभाग के डीई एन आर भगत ने बताया कि इस सब स्टेशन के बन जाने से जिले में विद्युत आपूर्ति…
रायपुर, 30 जुलाई 2024 निवर्तमान राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।राज्यपाल के प्रस्थान से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहंे। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर श्री हरिचंदन का अभिवादन किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री…
परिसर में सफाई सफाई, बच्चों का स्वास्थ्य जांच एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियों का करें उपयोग आदर्श छात्रावास के लिए होगा प्रतियोगिता, 26 जनवरी को किया जाएगा पुरस्कृत कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद 29 जुलाई 2024 कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आश्रम एवं छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने आश्रम – छात्रावासों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए उनके रहने और पढ़ने का बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधीक्षकों को छात्रावास में स्वयं सभ्य, मृदुशील एवं आकर्षक व्यक्तित्व के साथ रहने…
होता है दोगुना अधिक उत्पादन, ग्रीन मैन्योर ( हरी खाद) के उपयोग से होगा मिट्टी में सुधार दंतेवाडा़, 29 जुलाई 2024 जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में हमारे जिले के किसानों को परंपरागत धान की खेती के स्थान पर ’’श्री पद्धति’’ से बोनी के लिए प्रेरित कर उत्पादन बढ़ाने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष कृषि विभाग द्वारा जिले भर में 600 हेक्टयर में श्री पद्धति से धान की बोनी का लक्ष्य रखा गया है इसके साथ ही 1200 हेक्टेयर रकबे में हरी खाद के उपयोग कर उत्पादकता को बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है।कृषि विभाग…
कोरिया 29 जुलाई 2024 कलेक्टर एंव जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में 15 जुलाई से 14 अगस्त 2024 तक सड़क किनारे रहने वाले या सड़कों में नशे करके घुमंतू बच्चों के लिए एक युद्व नशे के विरूद्व के तहत बच्चों के सर्वेक्षण रेस्क्यू एवं पुनर्वास की कार्यवाही हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है।जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में लगातार सड़क किनारे रहने वाले व विषम परिस्थतियों में अपना जीवन यापन करने वाले बच्चों का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।रेस्क्यू अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं…
जनदर्शन में लव कुमार साहू को मिली बैटरी चलित ट्रायसायकलजनदर्शन में आज कुल 113 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा 29 जुलाई 2024 कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की विभिन्न शिकायत, समस्या एवं मांग से संबंधित प्राप्त विभिन्न आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आज जनदर्शन में 113 आवेदन प्राप्त हुए हैं। …
जशपुर और कुनकुरी में नालंदा परिसर की तर्ज पर बनेगी लाइब्रेरीजशपुर में 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाइब्रेरी का होगा निर्माणप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभारजशपुरनगर 29 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के युवाओं को नालंदा परिसर लाईब्रेरी के रूप में उपहार प्रदान किया है। उन्होंने राजधानी रायपुर स्थित…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

