- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
रायपुर, 31 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज प्रातः आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं अन्य परिजन उपस्थित थे
गत् वर्ष की तुलना में अब तक 106 प्रतिशत कृषि ऋण वितरीत रायपुर, 30 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 5818 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक वितरित कुल राशि लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत है। किसानों को उनके मांग और…
रायपुर, 30 जुलाई 2024 मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवास के निर्माण की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों को स्वीकृत आवासों का आबंटन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं हेतु भारत सरकार के प्रेषित उपयोगिता प्रमाण-पत्र, जीएफआर, एक्शन टेकन रिपोर्ट सहित भौतिक एवं…
09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान रायपुर 30 जुलाई 2024 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त को राजधानी में जनजाति समाज की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जनजाति समाज की विभूतियां जिन्होंने शैक्षणिक, सामाजिक, समाज सेवा, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, ट्राइबल आर्ट, खेल-कूद, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति, अपने नाम, विशिष्ट उपलब्धि, बायोडाटा, मोबाईल नंबर, जिले आदि की विस्तृत जानकारी के साथ कलेक्टर कार्यालय के आदिवासी विकास शाखा कक्ष क्रमांक-40 में 02 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।
खाद-बीज का है पर्याप्त भण्डारण 10.89 लाख मीट्रिक टन खाद और 8.64 लाख क्विंटल बीज का हो चुका वितरण अब तक 39.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने लक्ष्य का 81 प्रतिशत बोनी पूर्ण इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का है लक्ष्य अब तक 548.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज रायपुर, 30 जुलाई 2024 प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 10.89 लाख मीट्रिक टन खाद जो…
रायपुर, 30 जुलाई 2024 वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, कौशल विकास तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में 29 जुलाई को आयोजित श्रम विभाग के कार्यक्रम में विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को 5 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम विकास की नई इबारत गढ़ता नारायणपुर नाम से आयोजित किया गया था।मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा प्रर्दशनी के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आम जनता को जानकारी दिए जाने के प्रयासों के…
रायपुर, 30 जुलाई 2024 मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा के लिए बसों की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान प्रदान की गई।ज्ञातव्य है कि शहरों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई बस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत राज्यों को शहरो के लिए जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है,…
रायपुर, 30 जुलाई 2024 श्री रामलला के दर्शन के लिए गरियाबंद जिले से 94 श्रद्धालु आज अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी दर्शनार्थियों को गुलाल लगाकर व पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दर्शनार्थियों को रायपुर लेकर आने वाली दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार श्री रामलला दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम जाने-आने, ठहरने, चाय नाश्ता आदि…
रायपुर, 30 जुलाई 2024 श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या धाम पहुंच रहा है। इसी कड़ी में आज धमतरी जिले के 133 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं को धमतरी, कुरूद से जनप्रतिनिधियों द्वारा फूलमाला पहनाकर और हरी झण्डी दिखाकर श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। दर्शनार्थियों में 100 ग्रामीण इलाकों के एवं 33 श्रद्धालु नगरीय इलाकों के रहने वाले है। गौरतलब है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन, भोजन चाय नाश्ता, ठहरने सहित…
रायपुर, 30 जुलाई 2024 रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के बरगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक समिति प्रबंधक शिवकुमार डनसेना, कम्प्यूटर आपरेटर भोलाराम जायसवाल, एवं कम्प्यूटर आपरेटर शेषकुमार जायसवाल को अवैध धान खरीदी की शिकायत सही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।उप आयुक्त सहकारिता श्री चंद्रशेखर जायसवाल ने बताया कि उक्त तीनों के संबंध में यह शिकायत मिली थी कि इन्होंने षड्यंत्र कर अपने परिवार के सदस्यों के नाम फर्जी पंजीयन करने तथा मृत व्यक्तियों के नाम से भूमिहीन व्यक्तियों का फर्जी कृषक पंजीयन कर, फर्जी रूप से धान विक्रय कर शासन को आर्थिक हानि…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

