- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 05 अगस्त 2024 Raipur chhattisgarh VISHESH जनजाति समुदायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था। यह दिन आदिवासियों को इनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें मुख्य धारा में लाकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए चहुंमुखी प्रयास के लिए प्रण लेने का दिन है। छत्तीसगढ़ में वन और सदियों से निवासरत आदिवासी राज्य की विशेष पहचान रहे हैं। प्रदेश के लगभग आधे भू-भाग में जंगल है,…
रायपुर, 5 अगस्त 2024 संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज छत्तीसगढ़ कॉलेज में चल रही विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर बिजली, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिये। छतीसगढ़ कॉलेज को शासकीय विभागीय परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है । दो पालियों ने आयोजित की जा रही विभागीय परीक्षा में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हो रहे है । आज इस केंद्र पर दूसरी पाली में 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, वहीं सुबह की पाली में 58 अधिकारी कर्मचारियों ने परीक्षा दी
बलौदाबाजार जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री वटगन महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत रायपुर, 05 अगस्त 2024 देश की तरक्की की राह में युवाओं का योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई। नई शिक्षा नीति का छत्तीसगढ़ में क्रियान्वयन हो रहा है। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार जिले के विभिन्न कॉलेजों में आयोजित दीक्षारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।राजस्व मंत्री श्री…
रायपुर, 05 अगस्त 2024 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आईडीसी की बैठक ली। मंत्री श्री केदार कश्यप को अधिकारियों ने वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की 299वीं आयोजित बैठक में वनोपज के संग्रहण, विपणन, विभागीय वित्तीय बजट की अद्यतन स्थिति और निविदा प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव वन श्री अमरनाथ प्रसाद, एमडी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल साहू, पीसीसीएफ श्री एम.टी.नंदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
यूएसए में डॉक्टरल फेलोशिप के लिए चयन होने पर दी बधाई रायपुर, 05 अगस्त 2024 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप से आज मंत्रालय महानदी भवन में शोधार्थी श्री कुशाग्र मेश्राम ने सौजन्य मुलाकात की।श्री कुशाग्र मेश्राम ने बताया कि वे नारायणपुर जिले के निवासी हैं। उनका चयन उत्तरी कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए में शोध करने के लिए प्रोवोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के रूप में हुआ है। वन मंत्री श्री कश्यप ने श्री मेश्राम को यूएसए के राष्ट्रीय उद्यानों पर शोध एवं समुदायों और वन्यजीवों के बीच बेहतर संबंध बनाने और भारत में काम करने की योजना के लिए…
शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया पीजी कॉलेज के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का किया हौसला अफजाई रायपुर, 05 अगस्त 2024 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा स्थित शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री देवांगन ने वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सभी शासकीय, निजी कॉलेजों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस कराने, उनमें संस्थान की…
रायपुर, 05 अगस्त 2024 किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गठित राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी तथा आमसभा बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पदेन अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण समिति श्रीमती शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज सम्पन्न हुई। सचिव महिला एवं बाल विकास द्वारा बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त संचालक, मिशन वात्सल्य द्वारा वर्तमान में राज्य में बाल संरक्षण के क्षेत्र में किये…
ट्रांसजेंडरों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कत्थक, ओड़िशी और लावनी नृत्य की जुगलबंदी पर थिरके कलाकार ट्रांसजेंडर कलाकारों ने दिया दहेज उन्मूलन पर संदेश ट्रांस-माडलों ने छत्तीसगढ़ी व इन्द्रधनुषी थीम पर फैशन का जलवा रैंप पर दिखाया रायपुर, 05 अगस्त 2024 आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाशी मंच में ’राज्यस्तरीय ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या’ सांझ-6 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य है जहां ट्रांसजेंडर समुदाय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन द्वारा मंच प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति व पुरातत्व विभाग तथा छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प…
रायपुर, 05 अगस्त 2024 केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से नई दिल्ली में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री अमित शाह को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
रायपुर, 05 अगस्त 2024 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री नितिन गडकरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। श्री नितिन गडकरी ने भी राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

