Author: admin

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम श्रृंगारपुर, गुलालपुर और गांगपुर में ग्रामीणवासियों से भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनकी मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर तत्काल अनेक मांगों को पूरा किया रायपुर, 7 सितंबर 2024 उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम श्रृंगारपुर, गुलालपुर और गांगपुर ग्रामीणवासियों से भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उनकी मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दी। उप मुख्यमंत्री…

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का किया लोकार्पण उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय, बोर खनन, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा की रायपुर, 7 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ की सरकार समाज को आगे बढ़ाने लगातार कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय के लिए 7 लाख और बोर खनन,…

Read More

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय उल्लास मेला देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का हुआ भव्य आयोजन रायपुर, 07 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री…

Read More

मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 07 सितम्बर 2024/संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों…

Read More

मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की रायपुर, 07 सितम्बर 2024/संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखे और उसको साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का यह प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करेगा। इस मौके पर कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH Raipur 07 September 2024// Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Saturday inaugurated the Government run Prayas Residential School in Garh Umaria of Raigarh district and encouraged students to dream big for success in life and work wholeheartedly to turn those dreams into reality. On this occasion, Chief Minister extended greetings on Ganesh Chaturthi. He said that this Prayas Residential School of Raigarh district will set an example in the field of education. “Life is incomplete without education, Chhattisgarh government is constantly making efforts to ensure that students in Chhattisgarh get better education and move forward,” said…

Read More

केंद्रीय मंत्री ने पेरिस पैरालिंपिक से लौटे छह पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया प्रविष्टि तिथि: 07 SEP 2024 6:06PM by PIB Delhi केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे के साथ आज नई दिल्ली में भारतीय पैरा-शूटिंग दल को पेरिस से भारत लौटने पर सम्मानित किया। इस टीम ने पेरिस में कुल 4 पदक जीते, जिसमें अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक, मनीष नरवाल ने रजत, और रुबीना फ्रांसिस तथा मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारतीय पैरा-शूटिंग दल को…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 07 SEP 2024 6:21PM by PIB Delhi जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के चरणों में नमन करने के उद्देश्य से, जब पहली बार आपका आशीर्वचन मिला हम दोनों को तो मुझे लग गया की मैं इनका एकलव्य हूं, आज मैं इनका शिष्य हूं। भारत ऋषि-मुनियों का देश रहा है। ऋषि परंपरा हमारे खून में है, पर आज इन सब का प्रतीक हमारे समक्ष है जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के रूप में। देश ने आपको पद्म विभूषण से सुशोभित किया, पर आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि कोई भी अलंकरण उसमें कुछ जोड़ नहीं सकता। आज गणेश चतुर्थी के पावन त्यौहार पर ऋषि परंपरा को समर्पित इस संगोष्ठी का शुभारंभ हो रहा है, और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह सब कुछ जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की उपस्थिति में हो रहा है। आपकी उपस्थिति अपने आप में ही एक बहुत बड़ा संदेश है, हम सब लोगों के लिए मार्गदर्शन है। कल ऋषि पंचमी का त्यौहार है, जो हमारे सप्त-ऋषियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का दिन है। मैंने तो इसकी शुरुआत आज ही कर दी है, गुरुजी के चरणों में आशीर्वाद लेकर। भारत को और दुनिया को ऋषि परंपरा की आवश्यकता आज से ज्यादा कभी किसी युग में नहीं रही। चारों तरफ अशांति है, द्वेष्ता है, संकट है व्यक्ति, व्यक्ति के हित को नजरअंदाज करता है। आपका पूरा जीवन, जीवन का समर्पण, जीवन का दर्शन एकग्रता से एक ही जगह केंद्रित रहा है। और यह खुद को दृष्टिविहीन नहीं मानते। कैसी विडंबना है कि यह सोच भी कैसे आ सकता है हमारे दिल में, जो हम सभी को ज्ञान देते हैं, जिनका प्रकाश लेने के लिए हम सब लालायित है, वह जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी दृष्टिहीन कैसे हो सकते हैं मेरे उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में इस कार्यक्रम को मेरी धर्मपत्नी के विशेष अनुरोध पर इसे जोड़ा गया है की हम दोनों का मानना है कि हम आकर आपको आमंत्रित करें क्योंकि आजादी के बाद पहली बार उपराष्ट्रपति भवन बना है और वहां आपका पदार्पण होना अति आवश्यक है। पर हमारी भावना का अब तक आंशिक अनुमोदन हुआ है। आपका वहां आना नहीं है आपका वहा रहना है कुछ दिन। दुनिया में कहीं भी चले जाओ, बड़े-बड़े दुनिया के लोगों ने , जब अशांति महसूस कर रहे थे, पथ से भटक गए, अंधकार दिखाई दिया, तो उनका रुख भारत की तरफ हुआ। हाल के कालखंड में भी, बड़ा नाम कमाने वाले तकनीकी युग में, उन लोगों को भी मार्क दर्शन और रोशनी इस देश में मिली। इसलिए हम कहते हैं, कि हमारी ऋषि परंपरा की वजह से ही आज, भारत जल में, थल में, आकाश में और अंतरिक्ष में, बहुत बड़ी छलांग लगा रहा है। ऋषि परंपरा का मूल मंत्र है कि हम वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं। पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना जब G20 में हमारा motto था One Earth One Family One Future. हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री जी ने जब विश्व कूटनीति को दो सिद्धांत दिए। उन सिद्धांतों के मूल में ऋषि परंपरा है, पहला, भारत ने कभी expansion में विश्वास नहीं किया। दूसरे की ज़मीन को नहीं देखा। हजारों साल की संस्कृति और इतिहास इस बात को साबित करता है। दूसरा, किसी भी परिस्थिति में, किसी भी संकट का, किसी भी दुर्घटना का, किसी भी अंतरराष्ट्रीय कलह का समाधान युद्ध नहीं हो सकता। समाधान का एक ही रास्ता है, Dialogue and diplomacy. यह प्रधानमंत्री जी ने कहा था। यह हमारे लिए नई बात नहीं है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। जहां आपकी बात है, मैं तो आश्चर्यचकित हो गया क्या स्मरण शक्ति कितना बड़ा अध्ययन है जब पहली बार मैंने और मेरी धर्मपत्नी ने आपका आशीर्वाद प्राप्त किया, और धर्मपत्नी का नाम बताया डॉ. सुदेश धनखड़, दो चौपाइयां सुना दीं। एक माइक्रो सेकंड भी नहीं लगा। यह बताता है कि आज हमारे बीच ऋषि पुरुष विद्वान है उपस्थित ही हमारे लिए नया पथ दिखाने लायक है। मैं यह कहना चाहता हूं कि बहुत लोग कई बार यह समझ नहीं पाते है वो ऐसे रास्ते पर चले जाते है की धर्म भूल जाते हैं, राष्ट्र धर्म को भूल जाते हैं, निजी स्वार्थ को ऊपर कर लेते हैं, राजनीति स्वार्थ में अंधाधुंध कार्य करते हैं। ऋषि परंपरा कभी इसकी इजाजत नहीं देती। अपनी हजारों साल की पृस्ठभूमि में देखिये किसी का भी शासन हो कोई भी शासन व्यवस्था हो ऋषि के मुख वचन से जो निकल गया वह हमेशा निर्णायक रहा है, राजा विवश रहा है उसकी हमेशा अनुपालन हुई है। गत दशक के अंदर ऋषि परंपरा का पूरा सम्मान हो रहा है। राष्ट्रपति भवन के लिए वह क्या दिन होगा जब हम थे और आपको पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। यह उसी परंपरा की दिशा में एक छोटा कदम था। चारों तरफ नजर फैलाइए, क्या कोई देश हम जैसा है? क्या कोई देश दूर से भी दिखता है जो हमारी तरह सांस्कृतिक विरासत का धनी हो? 5000 साल की संस्कृति आज भी जीवित है, जिवंत है। मेरी बात को आप लिख लीजिए, आने वाले हर पल-पल के अंदर हम इस संस्कृति को आगे बढ़ाते रहेंगे। यह हमारा जीवन दर्शन होगा, हमारे जीवन के अस्तित्व का एक आधार रहेगा। Let me tell you friends the world faces today existential challenges and याद रखिए हमारे पास इस धरती के अलावा कोई दूसरी जगह रहने के लिए नहीं है। We can meet those challenges only by subscribing to the principles of Rishi Parampara. Rishi Parampara का मूल सिद्धांत क्या है? The pristine sublimity of Rishi Parampara is to make sacrifices. You will find happiness and satisfaction; your mind, heart, and soul will be ignited when you serve humanity. And for that, friends, you will have to give up reckless pursuit of materialism—reckless pursuit to an…

Read More

वसुधैव कुटुंबकम ऋषि परंपरा का मूल सिद्धांत: उपराष्ट्रपतिपिछले एक दशक में ऋषि परंपरा का सम्मान बढ़ा: उपराष्ट्रपतिउपराष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया प्रविष्टि तिथि: 07 SEP 2024 7:06PM by PIB Delhi उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ ने वैश्विक दृष्टिकोण और राष्ट्र के मूल्यों को आकार देने में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा के योगदान पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ ऋषि परंपरा का मूल सिद्धांत है।वैश्विक कूटनीति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार प्रकट करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा कि, “जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया ने भारत के नेतृत्व को पहचाना जब हमारा ध्येय वाक्य ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ था। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में आयोजित “आधुनिक जीवन में ऋषि परंपरा” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम में हमारी ऋषि परंपरा का सार निहित है, जिसने सहस्राब्दियों से हमारा मार्गदर्शन किया है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में निहित दो प्रमुख सिद्धांतों को विश्व मंच पर पेश करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने प्रथम सिद्धांत को रेखांकित करते हुए कहा कि “भारत ने कभी भी विस्तारवाद की नीति का समर्थन नहीं किया अथवा दूसरों की भूमि के प्रति लालसा की भावना नहीं रखी”। वहीं दूसरा सिद्धांत की ओर इंगित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी संकट में युद्ध समाधान नहीं है। उन्होंने कहा, “समाधान का केवल एक ही रास्ता है: बातचीत और कूटनीति।”अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर में मानवता का मार्गदर्शन करने में भारत के प्राचीन ज्ञान और आध्यात्मिक परंपराओं के वैश्विक प्रभाव पर टिप्पणी उपराष्ट्रपति ने कहा कि, “दुनिया के बड़े-बड़े लोग जब अशांति महसूस कर रहे थे, पथ से भटक गए, जब उन्हे अंधकार दिखाई दिया, तो उनका रुख भारत की तरफ हुआ। इस तकनीकी युग में भी, उन लोगों को मार्गदर्शन और रोशनी इसी देश में मिली।” भारत की आध्यात्मिक एवं प्रौद्योगिकी प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि, “हमारी ऋषि परंपरा की वजह से ही आज, भारत जल में, थल में, आकाश में और अंतरिक्ष में, बहुत बड़ी छलांग लगा रहा है।”उपराष्ट्रपति ने कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की बजाय व्यक्तिगत एवं राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने पर चिंता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि, “कई लोग गलत रास्ते पर चलकर धर्म को भूल जाते हैं, राष्ट्रधर्म को भूल जाते हैं, निजी व राजनीतिक स्वार्थ में अंधाधुंध कार्य करते हैं।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा कभी भी इसकी इजाज़त नहीं देती है, “हजारों साल की पृष्ठभूमि में कोई भी शासन व्यवस्था हो, ऋषि के मुख वचन से जो निकल गया वो हमेशा निर्णायक रहा है। उसकी हमेशा अनुपालना हुई है। गत दशक में ऋषि परंपरा का पूरा सम्मान हुआ है।” इस मौके पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी, कुलाधिपति, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट, श्री अनिल राजभर, श्रम एवं रोजगार, समन्वय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन इस अवसर पर सशक्तिकरण, उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। Read full text : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2052821 **** JK/RC/SM

Read More