Author: admin

हाफ मैराथन 6 अक्टूबर को, प्रतिभागी क्यू-आर कोड स्कैन कर 25 सितम्बर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन रायपुर, 24 सितम्बर 2024 राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को धमतरी जिले के रविशंकर सागर बांध गंगरेल में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत आयोजित जल-जगार कार्यक्रम के लिए जिले एवं प्रदेश के सभी लोगों को सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। जल-जगार कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़, नवरात्रि मेला, कॉर्निवॉल, रूद्राभिषेक, इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस, कबाड़ से जुगाड़, मानव वन में एडवेेंचर सहित अनेक गतिविधियां होंगी। हाफ मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित होगा, इसमें गंगरेल हाफ मैराथन,…

Read More

आयुष्मान चौपाल व स्वास्थ्य जांच शिविर का हो रहा आयोजन बिलासपुर जिले में अब तक 84 हजार से अधिक लोगों ने लिया योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ रायपुर, 24 सितम्बर 2024 आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आयुष्मान योजना के विषय में जानकारी दी गई व आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। आयुष्मान पखवाड़े के तहत जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 20 से 30 सितम्बर तक चलाए जा रहे आयुष्मान पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हितग्राहियों…

Read More

बैंक सखी रीमा ने 20.83 करोड़ रुपए से अधिक राशि का किया ट्रांजेक्शन रायपुर, 24 सितम्बर 2024 ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं लोगों तक बैकिंग सुविधाएं पहुंचाने में बैंक सखी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता था, आज बैंक स्वयं उठकर उनके घर पहुंच रहे हैं। बैंक सखियां आज ग्रामीणों की सेवा का काम कर रहीं हैं, और साथ ही स्वयं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। इनके द्वारा ग्रामों में वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा मजदूरी भुगतान, स्व सहायता समूह की राशि का लेनदेन एवं…

Read More

आजीविका संवर्धन, वनों की सुरक्षा और वन निवासियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण रायपुर, 24 सितम्बर 2024 आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन से जुड़े मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर कहा कि वन अधिकार अधिनियम के जरिए वनों में निवासरत लोगों के जीवन में बदलाव लाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सब को इस अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन कर वन निवासियों के सामाजिक, आर्थिक उन्नति, वनों की सुरक्षा के लिए उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाना है। जिससे वे वन अधिकार…

Read More

मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा के पांच वार्डों में 28 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला रायपुर, 24 सितम्बर 2024 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को कोरबा शहर के इमलीडुग्गू वार्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सबसे पहले डीएमएफ से सभी वार्डों के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। हर वार्ड में कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन मंत्री राजवाड़े ने किया दिव्यांग जनों का सम्मान रायपुर, 24 सितंबर 2024 सांकेतिक भाषा बधिरों और सुनने वाले लोगों को जोड़ती है, समझ और सम्मान को बढ़ावा देती है। यह समानता, समावेश और सशक्तिकरण का एक पुल है, यह वक्तव्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि यह दिन दुनिया के बधिर और कम सुनने वाले समुदाय के लिए एक आवश्यक मानव अधिकार के रूप में सांकेतिक भाषाओं के महत्व के…

Read More

मुख्यमंत्री बुजुर्गों की सेहत का रख रहे विशेष ध्यान सुखनाथ का हुआ निःशुल्क ईलाज, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद रायपुर, 24 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य के सभी अंचलों में निवासरत् लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से ग्राम खोंगा निवासी सुखनाथ राम का आयुष्मान कार्ड से मुफ्त ईलाज हुआ। अब सुखनाथ राम पूरी तरह स्वस्थ हैं। हितग्राही…

Read More

मास टूरिज्म की बजाय वैल्यू टूरिज्म को मिले बढ़ावा छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 होगी रिवाइज सचिव श्री अन्बलगन की अध्यक्षता में टूरिज्म प्रमोशन के लिए हुई बैठक रायपुर, 24 सितंबर 2024 राज्य में एथनिक और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज यहां पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बैठक में सूचना नेटवर्क को मजबूत बनाने और इंटरनेशनल टूरिस्ट इवेंट्स में स्टेक होल्डर्स की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने पर भी चर्चा की गई। सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि…

Read More

‘स्वच्छता परमो धर्म:’ हमारी परंपरा का हिस्सा – श्री अरुण साव रायपुर. 24 सितम्बर 2024 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के थीम सांग को लॉन्च किया। इस गाने में ‘स्वच्छता परमो धर्म:’ को रेखांकित करते हुए लोगों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने थीम सांग को लॉन्च करते हुए कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने राज्य के सभी नगरीय निकायों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार…

Read More

पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें – गृहमंत्री श्री शर्माप्रतियोगिता में 33 प्रदेश के 1141 प्रतिभागी खिलाड़ी शामिलयोगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में होगी प्रतियोगितारायपुर, 24 सितम्बर 2024 गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में भिलाई में प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री विजय बघेल ने की। वही दुर्ग शहर विधायक श्री गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में सम्मिलित हुए। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए…

Read More