- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू विकासात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित; ऑटोमेटेड पार्किंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
- एनआईटी रायपुर ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में जनजातीय गौरव दिवस 2026 मनाया
- एनआईटी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम MCTNLM-2026 का शुभारंभ
- रायपुर में सात दिवसीय ‘वंदे मातरम् शिविर’ का आयोजन, छह राज्यों के युवा होंगे शामिल
- अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों ने जीते दो पुरस्कार
- एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का समापन, ई-आवास पोर्टल का शुभारंभ
- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
- भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अधिकार, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की प्रेरणा देता है : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
Author: admin
प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 5:31PM by PIB Delhi 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत भर के कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल का अनावरण किया: पीएम विश्वकर्मा योजना। 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के दौरान द्वारका, नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में लॉन्च की गई यह योजना, पारंपरिक शिल्प कौशल का समर्थन करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 16 अगस्त, 2023 को पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अनुमोदित, पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य विभिन्न पारंपरिक शिल्पों में कुशल व्यक्तियों का उत्थान करना है, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके। यह योजना अनौपचारिक या असंगठित क्षेत्र में लगे कार्यबल के एक महत्वपूर्ण हिस्से को लक्षित करती है, जहाँ लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, बढ़ई जैसे कारीगर अपने हाथों और औजारों से काम करते हैं। इन कारीगरों को विश्वकर्मा कहा जाता है। कारीगरों के ये कौशल अक्सर पीढ़ियों से आगे बढ़ते हैं, गुरु-शिष्य प्रारूप का पालन करते हुए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देते हैं, जो सदियों पुरानी परंपराओं की निरंतरता को बढ़ावा देता है। कारीगरों के उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार पहुंच को बढ़ाकर, पीएम विश्वकर्मा योजना इन कुशल व्यक्तियों को घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं, दोनों में एकीकृत करना चाहती है। अपनी शुरुआत के बाद से, इस योजना के प्रति कारीगरों ने उल्लेखनीय रुचि दिखायी है, जिसके तहत 25.8 मिलियन आवेदन जमा किए गए हैं। इनमें से, 2.37 मिलियन आवेदकों ने तीन-चरण की सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है। *4 नवंबर, 2024 तक इसके अलावा, लगभग 1 मिलियन पंजीकृत कारीगरों को ई-वाउचर के माध्यम से 15,000 रुपये तक के टूलकिट प्रोत्साहन से लाभ हुआ है, जिससे वे अपने शिल्प कौशल में वृद्धि करने वाले आधुनिक उपकरण प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक शिल्प को पुनर्जीवित करने और देश की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को मूर्त रूप देने वाले कारीगरों का समर्थन करने के लिए भारत सरकार के संकल्प का प्रमाण है। योजना की मुख्य बातें मुख्य लाभ कौन आवेदन कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 25 पारंपरिक कार्य (ट्रेड) शामिल हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, अपने हाथों और औजारों से अथक परिश्रम करने वाले भारत के विश्वकर्माओं के उत्थान, उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रयास है। यह योजना भारत भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करेगी और सरकार के गरीबी उन्मूलन प्रयासों में मदद करेगी। संदर्भ https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=195607 https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1948891 https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1949410#:~:text=Under%20PM%20 Vishwakarma%20scheme%2C%20the,concessional%20interest%20rate%20of%205%25 https://twitter.com/mygovindia/status/1692433142777315339 https://pmvishwakarma.gov.in/ https://msme.gov.in/sites/default/files/MSMESchemebooklet2024.pdf https://pmvishwakarma.gov.in/Home/FAQ#:~:text=Carpenter%20(Suthar)%2C%20Boat%20Maker,Mat%20maker%2F%20Coir%20Weaver%2F%20Broom दिशानिर्देश देखने के लिए यहाँ क्लिक करें अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें **** एमजी
एफटीआईआई द्वारा निर्मित और ला सिनेफ-कान्स विजेता फिल्म 97वें अकादमी पुरस्कार में प्रतिस्पर्धा करेगी प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 5:55PM by PIB Delhi भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) की छात्र फिल्म “सनफ्लावर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में 2025 के ऑस्कर के लिए अर्हता हासिल कर ली है। इस लघु फिल्म का निर्देशन एफटीआईआई के छात्र चिदानंद एस नाइक ने किया है और इस साल की शुरुआत में इसने कान फिल्म महोत्सव के ला सिनेफ सेलेक्शन में पहला पुरस्कार जीता था। इसके चलते ही भारतीय लोक कथाओं और परंपराओं से प्रेरित इस कन्नड़…
प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 5:53PM by PIB Delhi महारत्न पीएसयू एनटीपीसी और ओएनजीसी ने नवीकरणीय और नवीन ऊर्जा क्षेत्र में अपनी रुचि को और बढ़ावा देने के लिए अपनी हरित ऊर्जा सहायक कंपनियों, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से एक संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) बनाने के लिए सहयोग किया है। भारत ऊर्जा सप्ताह-2024 के दौरान 7 फरवरी, 2024 को संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर करने और निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) और नीति आयोग से आवश्यक वैधानिक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (ओजीएल) के साथ 50:50…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, छत्तीसगढ़ – 4 नवंबर, 2024 – भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘पर्यटन मित्र’ और ‘पर्यटन दीदी’ नाम से एक राष्ट्रीय उत्तरदायी पर्यटन पहल की शुरुआत की थी। यह पहल भारत भर में 6 पर्यटन स्थलों ओरछा (मध्य प्रदेश), गांडीकोटा (आंध्र प्रदेश), बोधगया (बिहार), आइजोल (मिजोरम), जोधपुर (राजस्थान) और श्री विजया पुरम (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) में शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटकों को स्थानीय लोगों से जोड़ना है, जो अपने क्षेत्र के लिए राजदूत और कहानीकार के रूप में कार्य कर…
प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 4:51PM by PIB Delhi डाक विभाग ने अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में विशेष अभियान 4.0 के तहत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया और निर्धारित समय में दिए गए मापदंडों में अपने लक्ष्यों को हासिल किया। इसका लक्ष्य स्वच्छ भारत के लिए राष्ट्रीय मिशन को समर्थन करना है। यह अभियान 15 से 30 सितंबर, 2024 तक प्रारंभिक गतिविधियों से शुरू होकर, 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलाया गया था। इस दौरान विभाग ने एक लाख के मूल लक्ष्य से अधिक सभी 1.65 लाख नेटवर्क स्थलों को कवर करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस व्यापक प्रयास ने सुनिश्चित किया कि…
डीसीपीसी अपने संगठनों के साथ स्वच्छता को मुख्यधारा में लाने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लियाविभाग ने 4656 ई-फाइलों की समीक्षा की और 880 ई-फाइलें बंद कीं प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 6:23PM by PIB Delhi रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी) ने विशेष अभियान 4.0 चलाया और अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरी तरह हासिल किया। रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग ने अपने संगठनों के साथ 2 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 के दौरान स्वच्छता को मुख्यधारा में लाने और कार्यालयों में लंबित…
प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 6:32PM by PIB Delhi माननीय मंत्रीगण, आईएसए असेंबली के उपाध्यक्षगण राजदूत, उच्चायुक्त, मानद वाणिज्यदूत, महानिदेशक, अन्य महानुभाव और सम्मानित प्रतिनिधिगण आज अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 7वीं महासभा में आपके समक्ष होना मेरे लिए प्रसन्नता की बात है । आज, हम वैश्विक ऊर्जा भविष्य को नया आकार देने के अपने मिशन में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। आज हम सौर शक्ति का भी जश्न मनाते हैं । यह सोचना आश्चर्यजनक है कि कैसे सौर ऊर्जा का उपयोग सदियों से वैश्विक संस्कृतियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। प्राचीन मिस्र में सूर्य देवता रा की पूजा की जाती थी, जो जीवन और ऊर्जा का प्रतीक है। दक्षिण अमेरिका में 13वीं सदी…
दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 7:17PM by PIB Delhi चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 31 अक्टूबर से 03 नवंबर, 2024 तक पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ अल्जीरिया की आधिकारिक यात्रा पर एक उच्च पदस्थ भारतीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह यात्रा भारत-अल्जीरिया संबंधों को और सशक्त करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा थी, जिसमें हाल के वर्षों में विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है। एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जनरल अनिल चौहान और उनके समकक्ष अर्थात अल्जीरियाई पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सईद चानेग्रिहा ने भारत व अल्जीरिया के बीच रक्षा सहयोग पर एक मील का पत्थर स्थापित करने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता न केवल द्विपक्षीय सैन्य सहयोग में एक कदम आगे है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहभागिता की नींव भी रखता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने 01 नवंबर, 2024 को अल्जीरिया की गौरवशाली क्रांति की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सैन्य परेड और विशिष्ट कार्यक्रमों के श्रृंखला के लिए जनरल सईद चानेग्रिहा की सराहना की, जो अल्जीरिया के इतिहास को दर्शाने में एक महत्वपूर्ण क्षण है। जनरल चौहान ने इस दौरान हायर वॉर कॉलेज के निदेशक से बातचीत की और पीपुल्स नेशनल आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के साझा इतिहास को रेखांकित किया, जो समान मूल्यों एवं सिद्धांतों पर आधारित संबंधों को बढ़ावा देता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने इस अवसर पर अपनी वैश्विक आकांक्षाओं में अल्जीरिया और भारत, दोनों देशों के भौगोलिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र का मुख्य रणनीतिक दृष्टिकोण उसके भूगोल और ऐतिहासिक अनुभव से ही आकार लेता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने वैश्विक संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से वैश्विक संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता रहा है। भारत ने अल्जीरिया में अपनी रक्षा शाखा को फिर से स्थापित किया है और भारत में अल्जीरिया की रक्षा शाखा को फिर से खोलने का स्वागत करता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की जटिल भू-राजनीतिक स्थिति में हम अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और विश्व के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में एक ‘विश्व-बंधु’ की तरह जुड़ने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में हुए समझौते और प्रौद्योगिकी विकास में भारत द्वारा की गई प्रमुख प्रगति का भी जिक्र किया। जनरल चौहान ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं और वे अल्जीरिया की पीपुल्स नेशनल आर्मी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ कार्यक्रमों के तहत भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता पर जोर दिया। भारत और अल्जीरिया अब आत्मनिर्णय, संप्रभुता के सम्मान और बहुपक्षीय क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका में क्षेत्रीय सहभागी के रूप में साझेदारी में अद्वितीय रणनीतिक लाभ लाते हैं, जो एक अधिक संतुलित एवंबहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था में योगदान करते हैं। यह उच्च स्तरीय यात्रा भारत के राष्ट्रपति की हाल ही में संपन्न अल्जीरिया यात्रा का पूरक है, जो कूटनीतिक, सैन्य एवं रणनीतिक सहयोग को विस्तार देने के लिए दोनों पक्षों की सशक्त राजनीतिक इच्छाशक्ति को रेखांकित करती है। ***** एमजी/आरपीएम/केसी/एनके/डीके
हिंसा की ऐसी घटनाएं भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकेंगी। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को कायम रखने की आशा करते हैं: प्रधानमंत्री प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2024 8:33PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हाल ही में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। श्री मोदी ने इसके साथ ही भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कथित कोशिशों की भी निंदा की है। उन्होंने भारत के दृढ़ संकल्प पर बल देते हुए कनाडा सरकार से न्याय और कानून के शासन को कायम रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अपने बयान में कहा:”मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगे। हम आशा करते हैं कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी।” 999999 ****** एमजी/आरपीएम/केसी/एमकेएस/डीके
रायपुर, 04 नवंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा 5 नवम्बर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व आगामी 4 दिनों तक धूमधाम से मनाया जायगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य, प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ समाप्त होगा । उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा है कि…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

