Author: admin

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : नोएडा एक्सप्रेस-वे की री-सरफेसिंग का काम कई डेडलाइन के बाद भी पूरा नहीं हो सका है. ऐसे में प्राधिकरण ने सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 1 करोड़ रुपये का और जुर्माना लगाया है. कंपनी पर अब तक 3 करोड़ 27 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है. साथ ही, प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की मरम्मत का काम 30 नवंबर 2022 तक पूरा करने की अंतिम डेडलाइन तय की है. अधिकारियों ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने 2019 में सड़क के पुनर्निर्माण के काम के लिए सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन को लगाया था,…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : राज्य सरकार ने जनवरी 2023 से सभी कमर्शियल वाहनों के लिए ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन से लैस होना अनिवार्यता के साथ ओडिशा परिवहन विभाग ने वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के लिए बीएसएनएल के साथ साझेदारी की ओडिशा राज्य परिवहन विभाग ने कमर्शल वाहनों में वाहन ट्रैकिंग सिस्टम के विकास, संचालन और प्रबंधन के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत, बीएसएनएल एक वाहन स्थान ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर तैयार करेगा जिसका कमर्शल वाहनों में उपयोग किया जाएगा. यह सिस्टम तिपहिया वाहनों और ई-रिक्शा के…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई है कि मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और दिसंबर 2023 तक मंदिर का गर्भगृह व प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा. वहीं जनवरी 2024 तक रामलला भी गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे. गौरतलब है कि पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था.जन्मभूमि तीर्थ…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : इंफोसिस के सह-संस्थापक और ऋषि सुनक के ससुर नारायण मूर्ति ने दामाद को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर पहली बार प्रतिक्रिया व्यक्त की है. नारायण मूर्ति ने  कहा, “हमें उन पर गर्व है और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं.” 42 वर्षीय सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी का नेतृत्व करने की दौड़ जीती और अब वह ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. नारायण मूर्ति ने पहली प्रतिक्रिया में कहा, “ऋषि को बधाई. हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : दीपावली के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के जजंगिरी गांव में गौरा-गौरी की पूजा में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ पर बीरेंद्र ठाकुर ने सोंटा लगाया. छत्तीसगढ़ में लोक मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से कष्ट टलते हैं और शारीरिक परेशानी दूर होती है और खुशहाली आती है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि पति को बदनाम करना और आरोपों को साबित किए बिना उसे ‘औरतखोर’ तथा ‘शराबी’ कहना ‘क्रूरता’ कहलाएगा. इसी के साथ हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत द्वारा किए गए पुणे के एक युगल के विवाह-विच्छेद को बरकरार रखा. हाईकोर्ट में अपील की सुनवाई के दौरान पुरुष का देहांत हो गया था, जिसके बाद उनके कानूनी उत्तराधिकारी को प्रतिवादी के रूप में अर्ज़ी में जोड़े जाने का निर्दश दिया था.महिला ने अपील में दावा किया था कि उसका पति ‘औरतखोर’ तथा ‘शराबी’ था, और इन्हीं ऐबों की वजह से उसे…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मंगलवार को गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. यह जुर्माना प्ले स्टोर की नीतियों के संबंध में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए लगाया गया है. सीसीआई ने पाया कि गूगल ने अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग किया है. नियामक ने कंपनी को अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं को रोकने का निर्देश दिया है. सीसीआई ने बयान में कहा कि उसने गूगल को निर्देश दिया है कि वह एक निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने आचरण में सुधार करे.एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा मौका है,…

Read More

चेंबर अध्यक्ष श्री पारवानी जी ने प्रदेश के समस्त व्यवसायियों-उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार आज दिनांक 25 अक्टूबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुआ जिसमे चेंबर संरक्षक से लेकर सलाहकार, प्रदेश प्रभारी…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : कल लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर अमिनपारा, शीतला बाजार, पुरानी बस्ती में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी की उपस्थिति में सार्वजनिक प्याऊ का उदघाटन बुजुर्ग श्रमिक माता के हाथों किया गया।. इस अवसर पर श्रमिक माता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की यहां पर एक प्याऊ की नितांत आवश्यकता थी जिसे आज श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने पूरा कर दिया हैं, जिसके कारण पूरे बाजार में खुशी का माहौल है, और उनके इस कार्य के लिए हम सब श्रमिक…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक अपनी आर्ट को लेकर विश्व प्रसिद्ध हैं. सभी महत्वपूर्ण मौके पर वो अपनी आर्ट से लोगों का दिल जीतते हैं. आज भी उनकी एक आर्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिवाली के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. रेत की मूर्ति बनाने में उन्होंने 4045 दीयों का इस्तेमाल किया है. इस आर्ट में मां काली की प्रतिमा है. सोशल मीडिया पर लोग इन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.सुदर्शन…

Read More