Author: admin

Raipur chhattisgarh VISHESH माना थाना के कंपाउंड में रायपुर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत 1638 प्रकरणों में जप्त किए गए 33,532 लीटर अवैध शराब के ऊपर रोलर चला कर नष्ट किया गया! #raipurpolice #raipur

Read More

दायित्व निवर्हन में लापरवाही बरतने का मामलागौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कलेक्टर ने की कार्रवाई रायपुर, 22 नवम्बर 2024 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड स्थित 6 छात्रावासों के अधीक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने यह कार्रवाई छात्रावास अधीक्षकों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती मंडावी द्वारा मरवाही विकासखण्ड के प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास सिवनी, प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास निमधा और पोस्ट-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास मरवाही का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षकों की…

Read More

छत्तीसगढ़ में नागरिक केंद्रित सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न रायपुर, 22 नवंबर 2024 शासकीय कार्यप्रणाली में सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। आज दूसरे और अंतिम दिन राज्य के विभिन्न विभागों और देशभर के ज़िलों में किए गए सुशासन प्रयासों को दो सत्रों के आयोजन में सभी से साझा किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने अपने अपने कार्य क्षेत्र में सुशासन लाने के लिए किए गए नवाचारों और विभिन्न कार्यप्रणालियों की जानकारी दी । सम्मेलन के दौरान बताया गया कि नवाचार…

Read More

संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण किसानों को ट्रैक्टर, सब्जी कीट, मसूर मिनी कीट, मृदा स्वस्थ कार्ड और आइस बॉक्स का किया गया वितरण रायपुर, 22 नवम्बर 2024 कवर्धा के समीप घोटिया रोड पर स्थित 50 एकड़ में बनकर तैयार संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। कृषि महाविद्यालय के अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए उन्नत कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, और शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने किसानों को ट्रैक्टर, सब्जी कीट, मसूर मिनी…

Read More

रायपुर. 22 नवम्बर 2024 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 23 नवम्बर को बेमेतरा और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 23 नवम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे बेमेतरा में श्रीराम एकेडमी का शुभारंभ करेंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे श्रीराम एकेडमी से बेमेतरा के टाउन हॉल के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर 12:35 बजे टाउन हाल में बेमेतरा जिला अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे बेमेतरा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे…

Read More

आज राजधानी के जैन दादाबाड़ी में आयोजित भगवती दीक्षा एवं मोक्ष माला कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर जैन संतों का दर्शन लाभ प्राप्त हुआ – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में हुए शामिल Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 22 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दादाबाड़ी में आयोजित भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दादाबाड़ी में भगवान ऋषभदेव की आरती कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भगवान महावीर के विचारों…

Read More

मंत्रिमंडल के मेरे साथी श्री रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। श्री नेताम जी से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं। श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन वही डॉ रमन सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री श्री @RamvicharNetam जी के सड़क हादसे में घायल होने…

Read More

बालको के कैंसर देखभाल केंद्र, स्थायी आजीविका सृजन और महिला सशक्तिकरण की सफलता पर प्रकाश डाला गया Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, छत्तीसगढ़, 22 नवंबर, 2024: भारत के विकास में योगदान के लिए वेदांता लिमिटेड की सामाजिक पहल शाखा,अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में 437 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जिससे 1.73 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। इसमें भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) और बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में महत्वपूर्ण योगदान शामिल है। फाउंडेशन की वार्षिक सोशल इम्पैक्ट रिपोर्ट, “नर्चरिंग, ट्रांसफॉर्मिंग, लीडिंग: इंडिया’स ग्रोथ स्टोरी”, में 153 उच्च…

Read More

राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल रायपुर 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रामसेतु मार्ग अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट अंतर्गत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क…

Read More

गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू राजधानी रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समापन सत्र को किया सम्बोधित Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना…

Read More