
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत राज्य बजट में 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, जिससे न.नि. रायपुर क्षेत्रांतर्गत गौरवपथ एवं चौड़ीकरण कार्य :- सी.एस.ई.बी. चौक से पचपेड़ी नाका तक रोड निर्माण कार्य संपन्न होंगे।
इसके लिए मैं समस्त रायपुर दक्षिण की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी तथा माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
आपके नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में तेजी के साथ सर्वांगीण विकास हो, जन-जन के जीवन में प्रगतिशील परिवर्तन आए तथा आने वाले समय में रायपुर दक्षिण एक विकसित विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरे।






















