ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश कर मांगी पुलिस रिमांड, भ्रष्टाचार अधिनियम समेत IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला केस में EOW ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 14 जुलाई तक EOW की रिमांड पर भेज दिया है। दोनों से घोटाले को लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में राजशेखर पुराणिक को EOW ने अरेस्ट किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी अनवर ढेबर एवम रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया गया । दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत जेल से विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। ईओडब्ल्यू अब इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ईओडब्ल्यू ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 11, 13(1)(क), 13(2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 384 (जबरन वसूली) और 409 (लोकसेवक द्वारा आपराधिक विश्वासभंग) के तहत केस दर्ज किया है।





















