
मैनपाट में तीन दिवसीय सांसद/विधायक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन है। कल वर्ग का शुभारंभ है और हमारे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी वर्ग का शुभारंभ करेंगे – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक करेंगे रेल का सफर
ट्रेन यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे मुख्यमंत्री
कहा – ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है
सफर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी भी मौजूद
मैनपाट में होने वाले भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आज ट्रेन से रायपुर से अंबिकापुर (सरगुजा) के लिए रवाना हुआ।
रेल यात्रा का अपना ही आनंद है। हर बार यह स्मृतियों को ताज़ा कर देती है।
साथ में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी और रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी जी भी मौजूद रहे।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन






















