
Raipur chhattisgarh VISHESH नवा रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता दिनांक 27.06.2025 को महाराष्ट्र स्टेट कोआपरेटिव बैंक मुख्यालय मुम्बई के बैंकिंग कार्य संव्यवहार के अध्ययन हेतु प्रवास पर रहे। विदित हो कि मुम्बई देश की व्यापारिक तथा वाणिजियक राजधानी है। साथ ही पूरे देश मे महाराष्ट्र सहकारिता की दृष्टिकोण से सबसे सुदृढ़ तथा समृद्ध राज्य रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का एस एल आर एकाउंट महाराष्ट्र अपेक्स बैंक में है।

महाराष्ट्र के कोआपरेटिव्ह सेक्टर में 300 से अधिक सहकारी शक्कर कारखाना एवं अनेक सहकारी बैंक संचालित है। जिसका नियंत्रण रिजर्व बैंक तथा पंजीयक सहकारी संस्थाएं है। समितियो के माध्यम से वितरित कृषि आदान भंडारण व वितरण तथा प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। श्री केदार नाथ गुप्ता द्वारा अपेक्स बैंक महाराष्ट्र स्टेट में अकृषि व कृषि ऋण योजनाओ, वित्तीय प्रबंधन,आधिक्य निधियों के विनियोजन नीति तथा ‘‘सहकार से समृद्धि की योजनाओं जैसे जन औषधि केंद्रों गैस एजेंसिया,कॉमन सर्विस सेंटर्स आदि के संचालन व उसकी प्रगति के बारे में अवगत हुए। इस अवसर पर महाराष्ट्र अपेक्स बैंक के डाॅ.अषोक वी.माने, मुख्य महाप्रबंधक, श्री नारायण एन.जाधव,महा प्रबंधक, श्री एम.एम.आहूजा,उप महाप्रबंधक, श्री संदीप चैहान,उप महाप्रबंधक, श्री बाला साहेब वार्पे, प्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।






















