

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने लीज़ पर दिए गए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 15 मोटलों के लीज़ ओनर की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री शर्मा ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश भी दिए। अब तक 3 मोटलों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि शेष का संचालन अगले 6 माह में प्रस्तावित है। बैठक में प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, महाप्रबंधक श्री वेदव्रत सिरमौर और उपमहाप्रबंधक श्री संदीप ठाकुर उपस्थित थे।






















