Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचन्द गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि 75वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में शुक्रवार, 26 जनवरी, 2024 को ठीक प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।
चेम्बर पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारी उद्योगपति बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में अवश्य ही उपस्थित होवें।
अजय भसीन
प्रदेश महामंत्री
मो.96301-63987
