


श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भव भय दारुणम्
नव कंज लोचन, कंज मुखकर , कंज पद कंजारुणम्
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा माता कौशल्या धाम चन्दखुरी में रामोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह उत्सव, माननीय पर्यटन,संस्कृति तथा धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य,माननीय सांसद,रायपुर श्री सुनील सोनी जी की अध्यक्षता, माननीय विधायक,आरंग श्री खुशवंत साहब के विशिष्ट आतिथ्य तथा माननीय विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 22/1/2024 को सायं 5. 30 बजे से माता कौशल्या धाम चंदखुरी में आयोजित होगा।
इस अवसर पर विशेष डाक टिकिट विमोचन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत,छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिनमें शामिल हैं –
*मोर रघुराई मानस मंडली बड़गांव आरंग
*नव जागृति मानस मंडली – धमनी – आरंग
*श्रद्धा मानस परिवार, पहंदा – आरंग
- जय मां शीतला मानस परिवार कागदेही – आरंग
*श्री बाल समाज मानस मंडली डामरिया – आरंग।
*श्री राकेश तिवारी एवं साथी – राम वन गमन नृत्य नाटिका - श्रीमती गोपा सान्याल एवं साथी – राम भजन
- श्रीमती अल्का चंद्राकर एवं साथी – भजन,जसगीत एवं लोकगीत।





















