
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH धमतरी। धमतरी मे एक चोर काजू बादाम खाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा, घटना शहर से सटे सिहावा रोड की है. आधी रात के वक्त थोक दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर जा घुसा.
चोर ने पहले तो दुकान में सारे सामान का जायजा लिया फिर नकदी को कैश काउंटर मे रखे 15 हजार निकाला l चोर ने बड़े आराम से कैश को चेक करने के बाद दुकान में रखे काजू बादाम को वहीं बैठकर खाया.
काजू बादाम पर अपना हाथ साफ करने के बाद चोर कैश काउंटर से नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया. जाते जाते चोर अपनी पैंट की जेब में काजू बादाम भरकर भी ले जाता है.
धमतरी पुलिस जहा रात के वक्त भी मुस्तैदी से गश्त करती है वहीं ये घटना हुई है, काजू बादाम खाने के बाद इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को देखकर पुलिस के दावे की पोल खुल जाती है. दुकानदार ने कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. दुकानदार का कहना है कि उसे चोरी गया नकदी और सामान पुलिस दिला दे.
थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अब काजू बादाम खाने वाले चोर की तलाश की जा रही है .
