
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रदेशवासियों के नए साल की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। यह संभावना जताई है प्रदेश के मौसम वैज्ञानिकों ने। बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। वही बदल छायें रहने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है और लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे है। पारा गिरने से लोगों की आम दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। प्रदेश में फिलहाल प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह रायपुर में 15.5, माना में 14.2 बिलासपुर में 13.6, पेंड्रा रोड में 10.6, अंबिकापुर में 8.2, जगदलपुर में 11.4, दुर्ग में 13.5 और राजनांदगांव में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ हैं।
