
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 दिसम्बर 2023
लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री मोहन मंडावी की अध्यक्षता में 05 जनवरी 2024 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में केंद्रीय, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं की विभागीय प्रगति तथा उसके पर्ववेक्षण संबंधी कार्यवाही पर चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।
