
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बालोद। बस और ट्रक में हुई घटित भीषण सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर एनएचआई/पुलिस/परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में पाया गया की दुर्घटना का वास्तविक कारण बस ड्रायवर द्वारा ओव्हरस्पीड़िग वाहन चलाने से दुर्घटना घटित हुई है। भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त टीम द्वारा निर्णय लिया गया की घटनास्थल मरकाटोला घाटी के प्रारंभ से NHAI द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार तीन से चार स्थानों में रंबल स्ट्रीप लगाएं जायेगा जिससे ओव्हरस्पीडिंग में कमी लायी जा सके। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों को जानना एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु आवश्यक प्रयास किए जाना है।
घटनास्थल एवं आस-पास संकेतक बोर्ड, गति नियंत्रक बोर्ड लागये जाने का निर्णय लिया गया साथ ही आस पास के झाड़ियों की साफ-सफाई भी किया जाना है। संयुक्त टीम (पुलिस/परिवहन/एनएचआई) विभाग के द्वारा एन एच-30 मार्ग में चिन्हांकित 03 ब्लैक स्पॉट जगतरा, बालोदगहन एवं चिटौद में जाकर ब्लैक स्पॉट का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाने का निर्णय लिया गया है।
