
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में कोरोना मरीज मिले है। राज्य में कोविड बीमारी की शुरूवात है और नियंत्रण में है अनावश्यक किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं परन्तु सावधानी बरतना जरूरी है।कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, सेनेटाईजर का उपयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं, संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना इत्यादि नियमों का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या स्वांस में तकलीफ होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल बेमेतरा, में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार कराने हेतु आग्रह किया है।
