Raipur chhattisgarh VISHESH साय मंत्री मंडल की शपथ कुछ समय बाद ही राजभवन में 09 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई जायेगी. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन दोपहर 12 बजे के लगभग सभी मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे. इसमें वरिष्ठ एवं युवा विधायक शामिल हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभवन में सभी तैयारियां हो चुकी हैं. जिन विधायकों को शपथ लेना हैं. उन्हें सूचना भेजी जा रही हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे.
शपथ लेने वाले विधायकों में रहेगे
बृजमोहन अग्रवाल• रामविचार नेताम• केदार कश्यप• दयालदास बघेल• लखन लाल देवांगन •ओपी चौधरी• श्याम बिहारी जायसवाल • लक्ष्मी राजवाड़े• टंक राम वर्मा सम्मलित है l

