

Report manpreet singh विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामित होने की वजह से छोड़ा भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 17 दिसंबर 2023 : आज विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि
“वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है।
अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए”
