
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन फार्म दाखिल किया है। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव व विजय शर्मा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और बीजेपी के तमाम विधायक विधानसभा में मौजूद थे।
रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले और अजय चंद्राकर ने किया। पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डॉ रमन सिंह के अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा और उनके नेतृत्व में विधानसभा अच्छे से चलेगी। वहीं रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा को गरिमापूर्ण तरीके से संचालित किया जायेगा। सदस्यों का सम्मान बढ़ाने का काम होगा। संसदीय परंपरा का उत्कृष्ट मानदंड स्थापित किया जायेगा।
