
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के दो जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय मे बदलाव किया गया है। इस संबंध में जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने स्कूल के खुलने के समय को लेकर नया आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार दोनों जिलों में दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं की प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12ः45 बजे से शाम 4ः15 बजे तक सोमवार से शनिवॉर खुलेंगे। वहीं एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे से सायं 3:30 तक खुली रहेंगी।
