
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बीजेपी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है. भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है.इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान में दो उपमुख्यमंत्री बनाने का एलान भी किया है. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.
बीजेपी को विधानसभा चुनाव में 199 में से 115 सीटें हासिल हुईं.राजस्थान के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने कहा, “बैठक में एक प्रस्ताव राजस्थान पूर्व की सीएम वसुंधरा राजे ने रखा.उन्होंने भजनलाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया. किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जावर सिंह और पूरे सदन ने नाम का समर्थन किया.”
चुनाव नतीजों का एलान होने के बाद से ही वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई लोगों का नाम सीएम उम्मीदवार के तौर पर चल रहा था लेकिन कई विधायकों ने दावा किया था कि सीएम के तौर पर कोई चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है.







