
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : 25 दिसंबर को किसानों के खाते में 2 साल का बोनस ट्रांसफर होंगे। इस प्रकार पहला वादा बीजेपी पूरा करेगी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “…मुख्यमंत्री के नाते हमारी प्राथमिकता होगी कि हम लोगों ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया ‘मोदी की गारंटी’, उसके तहत जनता से जो भी वादे किए गए हैं उन्हें पूरे किए जाएंगे… सबसे पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान की स्वीकृति करना होगा। 25 दिसंबर को अटल जी का जन्मदिवस है, उस दिन राज्य के सभी कृषकों के खाते में 2 साल का बोनस दिया जाएगा।”
विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता छगन मुंदड़ा ने साय को सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने विष्णुदेव साय को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि भाजपा विधायक दल ने विष्णुदेव साय को अपना नेता चुन लिया है। अब वे मुख्यमंत्री के तौर पर वे प्रदेश की कमान संभालेंगे l
सूत्रों के अनुसार पार्टी की तरफ से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों अलग-अलग कमरों में विधायकों से वन टू वन बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इसी दौरान पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के पास किसी का कॉल आया। डॉ. रमन कमरे से बाहर जाकर फोन पर कुछ देर बात करने के बाद लौट आए। चर्चा है कि यह फोन दिल्ली से आया था। डॉ. रमन राजनांदगांव सीट से विधायक हैं। इसके बाद बैठक शुरू हुई तो पर्यवेक्षकों ने विष्णुदेव साय का नाम भाजपा विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के रुप में प्रस्तावित किया। बतौर विधायक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और दूसरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडगांव की विधायक लता उसेंडी ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस तरह साय भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिए गए।
