
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को सीएम बनने पर रमन सिंह ने बधाई दी. X पोस्ट में उन्होंने लिखा, कुनकुरी विधायक व आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को सीएम बनने पर रमन सिंह ने बधाई दी. X पोस्ट में उन्होंने लिखा, कुनकुरी विधायक व आदिवासी नेता श्री@vishnudsai जी को आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर अशेष शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी पूर्ण निष्ठा से भाजपा के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे तथा भाजपा के डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ दोगुनी रफ़्तार से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
नेता श्री@vishnudsai जी को आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर अशेष शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी पूर्ण निष्ठा से भाजपा के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे तथा भाजपा के डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ दोगुनी रफ़्तार से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
सूत्रों के अनुसार पार्टी की तरफ से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों अलग-अलग कमरों में विधायकों से वन टू वन बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इसी दौरान पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के पास किसी का कॉल आया। डॉ. रमन कमरे से बाहर जाकर फोन पर कुछ देर बात करने के बाद लौट आए। चर्चा है कि यह फोन दिल्ली से आया था। डॉ. रमन राजनांदगांव सीट से विधायक हैं। इसके बाद बैठक शुरू हुई तो पर्यवेक्षकों ने विष्णुदेव साय का नाम भाजपा विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के रुप में प्रस्तावित किया। बतौर विधायक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और दूसरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडगांव की विधायक लता उसेंडी ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस तरह साय भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिए गए
