
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम फेस पर सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. मुख्यमंत्री चुनने के लिए नियुक्त किये गए तीनों प्रवेक्षक रायपुर पहुंच गए हैं. बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 54 विधायकों की बैठक होगी. इस बैठक में कुछ नाम पर्यवेक्षक लेकर आएंगे तो वहीं कुछ नाम विधायक पेश करेंगे.भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आज रविवार 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होगी जिसमें BJP विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।BJP विधायक दल की कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व CM डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
विदित रहे, हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया है। संभवत: आज शाम देर रात तक छत्तीसगढ़ में अगला सीएम कौगा तय हो जाएगा। जिसको लेकर चर्चा होगी और सहमति बनने के बाद पार्टी नाम फाइनल नहीं कर सकती है. जिसके बाद बीजेपी सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरा तय करने के लिए भाजपा ने तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. जिसमें अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजातीय मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय आयुष मंत्री और दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव का नाम शामिल है. विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन और पर्यवेक्षक बैठक लेंग छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल हैं.
