
कांग्रेस राज में रायपुर के छोटा पारा और बैजनाथ पारा की दुकान देर रात तक गुलजार रहती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस सरकार के सबसे ताकतवर लोगों का यह इलाका था, यहां उनके गुर्गों की धमक थी। बेखौफ अपराधियों का यह ठिकाना रहता था। इससे क्षेत्र की आम जनता त्रस्त थी।परंतु रायपुर दक्षिण से चुनाव जीतने और भाजपा सरकार सुनिश्चित होने के बाद विधायक बृजमोहन अग्रवाल एक्शन में आ गए है। उनके निर्देश पर यहां की दुकान रात 11:00 बजे बंद करा दी गई है। बृजमोहन ने साफ कह दिया है कि रायपुर शहर में अब गुंडाराज नहीं कानून का राज चलेगा। गुंडागर्दी करने वाले, नागरिकों को परेशान करने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे।
